ETV Bharat / state

लखनऊ: नगर निगम कर्मचारी संघ ने गोमती की सफाई करने का किया विरोध

राजधानी में गोमती की सफाई को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ ने इसका विरोध किया है. नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा है कि यह काम सिंचाई विभाग का है, लेकिन नगर निगम इसे कराकर और कर्ज में डूब रहा है.

author img

By

Published : Dec 2, 2019, 6:01 AM IST

etv bharat
नगर निगम कर्मचारी संघ ने गोमती की सफाई का किया विरोध.

लखनऊ: राजधानी में गोमती की सफाई नगर निगम के द्वारा कराए जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ ने सवाल उठाया है. नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा है कि यह काम सिंचाई विभाग का है.

नगर निगम कर्मचारी संघ ने गोमती की सफाई का किया विरोध.

नगर निगम इस काम को लेकर और कर्ज में डूब रहा है. संघ का कहना है कि नगर निगम पहले से ही कंगाल है. वह तय समय पर खुद के काम नहीं कर पा रहा है. अब ऐसे में दूसरे विभागों की जिम्मेदारी उठाना नगर निगम के लिए कतई ठीक नहीं है.

कर्मचारी संघ ने कही ये बात
कर्मचारी संघ का कहना है कि नगर निगम पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है. निगम खुद के काम तय समय पर नहीं कर पा रहा है. कर्मचारियों का वेतन भी समय से नहीं मिल रहा है. लिहाजा गोमती की सफाई का काम सिंचाई विभाग करे.

नगर निगम प्रशासन ने गोमती की सफाई की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग से लिया था, जिसमें निगम ने करीब 1000 कर्मचारियों को लगाए जाने का दावा किया गया था, जिसको लेकर न सिर्फ अब नगर निगम के कर्मचारी, बल्कि कर्मचारी संघ की तरफ से भी विरोध किया गया है.

Intro:एंकर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोमती सफाई नगर निगम के द्वारा कराए जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ ने सवाल उठाया है नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा है कि सिंचाई विभाग का काम गोमती सफाई कर आना होता है लेकिन नगर निगम इसे करा कर और कर्ज में डूब रहा है यह स्थिति ठीक नहीं है नगर निगम पहले से कंगाल है और खुद के काम कर नहीं पा रहा और दूसरे विभागों की जिम्मेदारी उठा रहा है जो कतई ठीक नहीं है।

Body:बाईट
शशि कुमार मिश्रा, अध्यक्ष कर्मचारी संघ
नगर निगम पहले से ही तमाम कर्ज में डूबा हुआ है हम खुद के काम कर नहीं पा रहे हैं और उनकी सफाई का काम जो सिंचाई विभाग का है उसे करने की बात की गई है यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि जो काम खुद के हैं उसे गंभीरता के साथ कराया जाना चाहिए जो काम हमारे नहीं है वह हम क्यों करें। इससे नगर निगम और अधिक कर्ज में डूब जाएगा यह सभी कर्मचारियों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है हम हमेशा दूसरे भागों के काम क्यों करें जब घूमती सफाई का काम सिंचाई विभाग करता है तो इस बार हम यह काम क्यों कर रहे हैं।
पूर्व भी मुख्य सचिव रहे आलोक रंजन के निर्देश पर निकाय कर्मचारियों से सिर्फ निकाय काम ही कराए जाने को लेकर आदेश जारी हुए थे लेकिन अब नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे और दूसरे विभागों के काम करा रहे हैं जिससे वित्तीय असंतुलन भी बढ़ता है।

Conclusion:उल्लेखनीय है कि नगर निगम प्रशासन ने सिंचाई विभाग द्वारा कराए जाने वाले गोमती सफाई के काम को खुद कराने का फैसला किया जिसमें करीब 1000 कर्मचारियों को लगाए जाने का दावा किया गया था जिसको लेकर न सिर्फ नगर निगम के ही कर्मचारी बल्कि कर्मचारी संघ की तरफ से इसका विरोध किया गया है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.