ETV Bharat / state

Bad Weather in Delhi से लखनऊ की विमान सेवाएं हुईं धड़ाम, दिल्ली जाने वाले चार विमान पहुंचे लखनऊ

author img

By

Published : Feb 22, 2023, 10:24 PM IST

दिल्ली में खराब मौसम (Bad Weather in Delhi) के कारण लखनऊ की विमान सेवाओं गड़बड़ा गईं. दर्जनों विमान अपने तय समय से उड़ान नहीं भर सके. इसके अलावा लखनऊ आने वाले विमान भी लेट लतीफ रहे.

c
c

लखनऊ : दिल्ली में खराब मौसम का असर लखनऊ की विमान सेवाओं पर पड़ा. इसके कारण दर्जनों विमान अपने तय समय से उड़ान नहीं भर सके. वहीं लखनऊ आने वाले विमान भी लेट लतीफ रहे. इसके साथ ही दिल्ली जा रहे चार विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया. वहीं दिल्ली में मौसम सही होने पर चार विमानों को दिल्ली भेज दिया गया. सुबह 8:55 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की विमान संख्या एआई 412 अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब 10:57 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी. इसी तरह एयर एशिया की दिल्ली जाने वाली विमान संख्या आई 5552 अपने तय समय 9:00 बजे के बजाय 10:29 बजे उड़ान भर सकी.

इसके साथ ही इंडिगो की पटना जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6902 अपने निर्धारित समय 10:15 बजे के बजाय 11:32 बजे, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6E 281 अपने निर्धारित समय 10:35 बजे की बजाए 11:27 बजे, इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6E 5222 अपने निर्धारित समय दोपहर 2:10 बजे के बजाय 3:25 बजे, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय दोपहर 2:15 बजे के बजाए 3:17 बजे, एयर एशिया की गोवा जाने वाली उड़ान संख्या आई 5745 अपने निर्धारित समय दोपहर 2:55 बजे की बजाए 3:49 बजे, विस्तारा की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या uk652 अपने निर्धारित समय 3:25 बजे के बजाय 16:25 बजे, इंडिगो की कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6469 अपने निर्धारित समय शाम 6:00 बजे के बजाए 7:00 बजे, एयर एशिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या I5 996 अपने निर्धारित समय शाम 6:10 बजे के बजाय 8:19 बजे, गो एयरवेज की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या g8396 अपने निर्धारित समय शाम 7:15 बजे के बजाय 8:01 बजे उड़ान भर सकी.

इसके साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाली एयर इंडिया के विमान संख्या एआई 411 अपने निर्धारित समय सुबह 8:15 बजे के बजाय 9:30 बजे, एयर एशिया की दिल्ली से लखनऊ आने वाली विमान संख्या आई 5548अपने निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे के बजाय 9:42 बजे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6107 अपने निर्धारित समय सुबह 9:45 बजे के बजाय 1046, एयर इंडिया की दिल्ली से लखनऊ आने वाली विमान संख्या एआई 431 अपने निर्धारित समय दोपहर 1:25 बजे से 2:23 बजे, इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली विमान संख्या 2282 अपने निर्धारित समय दोपहर 1:40 बजे से 2:30 बजे इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली संख्या अपने निर्धारित समय शाम 5:25 बजे के बजाय 6:22 बजे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली संख्या 5784 शाम 5:40 बजे के बजाए सात बजकर 32 बजे पर पहुंची. इसके साथ ही एयर एशिया की बेंगलूरू से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या आई 5173 शाम 8:20 बजे के बाजाय 9:34 बजे पर लखनऊ पहुंचने की सम्भावना है.

चार विमान हुए डाइवर्ट : बेंगलूरू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 804 को लखनऊ डायवर्ट किया गया. इसके पीछे चेन्नई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 440 भी लखनऊ आ गई. लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची दोनों उड़ानें पार्किंग एरिया में खड़ी ही थीं कि गुवाहाटी से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6329 के भी लखनऊ एटीसी के संपर्क में आने का सिग्नल मिल गया. इसके ठीक बाद कंट्रोल ने बेंगलूरू से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट की उड़़ान जी8- 116 को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा. करीब आधा से एक घंटे रोके जाने के बाद सभी उड़ानों को दिल्ली रवाना कर दिया गया.

यह भी पढ़ें : UP Budget 2023 : हमारे पंखों पे कौन लगा सकता है विराम सुनाकर वित्त मंत्री ने गिनाईं नागरिक उड्डयन क्षेत्र की उपलब्धियां

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.