लखनऊ: राजधानी के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त में भोजन कराने वाले लखनऊ के फूडमैन के नाम से मशहूर विशाल सिंह को कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सम्मानित किया है. कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विशाल सिंह को अटल सेवा पदक से सम्मानित किया है. विशाल सिंह को यह पदक गरीबों और बीमारों की सेवा करने पर दिया गया है.
14 वर्षों से जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं विशाल
राजधानी लखनऊ में फ़ूडमैन के नाम से मशहूर विशाल सिंह पिछले 14 वर्षों से गरीबों की मदद कर रहे हैं. राजधानी लखनऊ के केजीएमयू, बलरामपुर व सिविल अस्पताल में विशाल सिंह ने अपना सेंटर बना रखा है, जहां पर तीमारदारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है.
ठंड में रैन बसेरे की भी करते हैं व्यवस्था
विशाल सिंह अपनी संस्था की ओर से ठंड के मौसम में तीमारदारों को खाने के साथ साथ रहने की जगह भी उपलब्ध कराते हैं. विशाल सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रैन बसेरे का इंतजाम करते हैं, जहां पर अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के तीमारदार ठंड में आराम से रहते हैं. कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विशाल सिंह को पंडित अटल बिहारी वाजपई मेमोरियल फाउंडेशन में सदस्य मनोनीत किया है. अब विशाल सिंह फाउंडेशन के सदस्य बन लोगों की मदद करेंगे.
लॉकडाउन में की गरीबों की मदद
विशाल सिंह ने लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में गरीबों की मदद की. लॉकडाउन के दौरान जब लोगों को खाने पीने की समस्या हो रही थी उस समय विशाल सिंह ने राजधानी लखनऊ के सभी बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी टीम की मदद से खाने के पैकेट पहुंचाएं, जिससे लोगों की काफी मदद हुई.
तीमारदारों को भोजन कराने वाले विशाल सिंह को कानून मंत्री ने किया सम्मानित - लखनऊ के सरकारी अस्पताल
लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त में भोजन कराने वाले लखनऊ के फूडमैन के नाम से मशहूर विशाल सिंह को कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सम्मानित किया है. कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विशाल सिंह को अटल सेवा पदक से सम्मानित किया है.