ETV Bharat / state

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश यादव ने ग्रहण किया अलंकरण

author img

By

Published : Apr 5, 2023, 6:49 PM IST

Updated : Apr 5, 2023, 9:02 PM IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरोणपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया. यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म द्वारा मुलायम सिंह यादव के बेटे व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रहण किया.

etv  bharat
पद्म विभूषण

लखनऊः भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्‍ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्‍कार दिए. पहले अलंकरण समारोह में 22 मार्च को तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्‍कार दिए गए थे. दूसरे अलंकरण समारोह में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से अलंकृत किया गया.

  • #WATCH | Late Samajwadi Party patron Mulayam Singh Yadav conferred the Padma Vibhushan (posthumously) by President Droupadi Murmu.

    His son & SP chief Akhilesh Yadav receives the award. pic.twitter.com/VOdb8XzUNo

    — ANI (@ANI) April 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुलायम सिंह की तरफ से उनके बेटे अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में सम्मान ग्रहण किया. तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अखिलेश यादव ने प्रोटोकॉल के तहत वहां मौजूद सभी अतिथियों का अभिवादन किया. मुलायम सिंह यादव को लोकसेवा के लिए मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है.

  • महान व्यक्तियों का सम्मान वस्तुतः उनके महान विचारों एवं कार्यों का सम्मान होता है।

    मा. नेता जी के ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित होने पर हार्दिक नमन! pic.twitter.com/XgclKS2UXk

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

तीन बार यूपी के सीएम रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीन बार यूपी के सीएम रहे. मुलायम सिंह का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था. 15 साल की उम्र में ही मशहूर समाजवादी राममनोहर लोहिया शिष्य हो गए और उनके साथ सैफई में सिंचाई शुल्क के विरोध में हो रहे आंदोलन में शामिल हो गए. आपातकाल के दौरान मुलायम सिंह यादव को 19 महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था. पहली बार 1977 में वह जनता पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री बनाये गए.

  • माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को 'पद्म विभूषण' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

    समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। pic.twitter.com/D6a5dt8dEZ

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

1992 में बनाई समाजवादी पार्टी
1980 में वह लोकदल के अध्यक्ष बने. 1985 के बाद मुलायम ने क्रांतिकारी मोर्चा और 1989 में संयुक्त मोर्चा का गठन किया था. 1989 में ही वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई, जिसका नेतृत्व उनके बेटे अखिलेश यादव के पास है. 1993 में बसपा के समर्थन से एक बार फिर मुलायम सिंह यूपी के सीएम की कुर्सी संभाली थी. 2003 में मुलायम सिंह यादव फिर यूपी की सत्ता में लौटे और सीएम बने. इससे पहले वह 1996 से 1998 तक एच डी देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल की सरकार में देश के रक्षामंत्री भी रहे.

  • अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष ही 'नेताजी' की पहचान है।
    'नेताजी' और उनकी समाजवादी मूल्यों की राजनीति ने देश के करोड़ों लोगों को 'सामाजिक न्याय' का भरोसा दिया।
    कोई भी सम्मान 'नेताजी' की शख्सियत से बड़ा नहीं है।
    'नेताजी' को 'नेताजी' बनाने के लिए इस देश के करोड़ों जन को कोटिशः नमन...

    — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) April 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ेंः Samajwadi Party Calendar : अखिलेश ने जारी किया मुलायम सिंह यादव को समर्पित कलेंडर

Last Updated : Apr 5, 2023, 9:02 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.