ETV Bharat / state

लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को मिलेगा डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान - up news

2019 का डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को चुना गया है. 22 जून को कोलकाता में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा. सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि और मानपत्र भेंट किया जाएगा.

यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित .
author img

By

Published : Jun 10, 2019, 8:02 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2019 का डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान प्रदान किए जाने के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार दीक्षित को आगामी 22 जून को शाम पांच बजे स्थानीय कला मन्दिर प्रेक्षागृह, कोलकाता में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा. यह सम्मान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा. सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि और मानपत्र भेंट किया जाएगा.

etv bharat
यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित .

क्या है डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान

डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान राष्ट्रवादी सर्जकों एवं भारत की सनातन प्रज्ञा को अपने जीवन का पाथेय बनाकर राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है. वर्ष 1990 में डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान का पहला सम्मान संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान एवं चिन्तक डॉ श्रीधर भास्कर वर्णेकर दिया गया था.

गत वर्ष 2018 का सम्मान प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यकार तथा प्रेमचन्द्र विशेषज्ञ डॉ. कमल किशोर गोयनका, नई दिल्ली को प्रदान किया गया था. इसके अतिरिक्त यह पुरस्कार पूर्व में दत्तोपंत खेगड़ी, विद्यानिवास मिश्र, अशोक सिंघल, एमवी कामथ, वचनेस त्रिपाठी, केआर मलकानी, डॉ नरेन्द्र कोहली, मुरली मनोहर जोशी आदि महान विभूतियों को प्रदान किया जा चुका है.

Intro:लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2019 का डॉ हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान प्रदान किए जाने के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार दीक्षित को आगामी 22 जून को शाम पांच बजे स्थानीय कला मन्दिर प्रेक्षागृह, कोलकाता में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये की राशि और मानपत्र भेंट किया जाएगा। 

Body:डॉ हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान राष्ट्रवादी सर्जकों एवं भारत की सनातन प्रज्ञा को अपने जीवन का पाथेय बनाकर राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु दिया जाता है। वर्ष 1990 में डॉ हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान का पहला सम्मान संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान एवं चिन्तक डॉ श्रीधर भास्कर वर्णेकर को तथा गत वर्ष 2018 का सम्मान प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यकार तथा प्रेमचन्द्र विशेषज्ञ डॉ कमल किशोर गोयनका, नई दिल्ली को प्रदान किया गया था। 

इसके अतिरिक्त यह पुरस्कार पूर्व में दत्तोपंत खेगड़ी, विद्यानिवास मिश्र, अशोक सिंघल, एमवी कामथ, वचनेस त्रिपाठी, केआर मलकानी, डॉ नरेन्द्र कोहली, मुरली मनोहर जोशी आदि महान विभूतियों को प्रदान किया जा चुका है।            

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.