ETV Bharat / state

लखनऊ: कांग्रेस में शत्रु बने शत्रुघ्न सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला

author img

By

Published : May 3, 2019, 8:26 PM IST

Updated : May 3, 2019, 11:32 PM IST

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा का प्रचार करना शत्रुघ्न सिन्हा को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को कांग्रेसियों ने लखनऊ के अलीगंज में शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला फूंका.

शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता

लखनऊ: कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में प्रचार न करना शत्रुघ्न सिन्हा को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार कर रहे शत्रुघ्न सिन्हा की हरकत पर आज कांग्रेसियों के सब्र का बांध टूट गया और कांग्रेसियों ने शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए.

कांग्रेसी होते हुए भी विरोधी बने शत्रुघ्न

  • शत्रुघ्न सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में रहकर लगातार प्रचार कर रहे हैं.
  • शत्रुघ्न सिन्हा के इस रवैये से कांग्रेसियों में गुस्सा पनप रहा है.
  • कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अलीगंज में शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला जलाया.
  • कांग्रेसियों ने खाकी रंग की पैंट शत्रुघ्न सिन्हा के पुतले को पहनाई.
  • इससे यह दर्शाया जा सके कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेसी होते हुए भी अभी भी आरएसएस का मोह छोड़ नहीं पाए हैं.
  • कांग्रेसियों ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
  • कांग्रेसियों को कहना है कि पार्टी में रहते हुए पार्टी के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा को कार्य नहीं करना चाहिए.
  • शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेसी होते हुए भी कांग्रेस के लिए काम नहीं कर रहे हैं.
  • शत्रुघ्न सिन्हा की यह हरकत पूरी तरह से गलत है और पार्टी की नीतियों के खिलाफ है.
  • शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम का समर्थन करना चाहिए.

Intro:नोट: वीडियो फाइल एफटीपी से भेजी है।

फाइल:3 may_up_lko_akhil_shatrughan putla_72038055

कांग्रेसियों ने शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला जलाकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में प्रचार न करके गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार कर रहे शत्रुघ्न सिन्हा की हरकत पर आखिरकार कांग्रेसियों के सब्र का बांध टूट गया और कांग्रेसियों ने आज शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेसी होते हुए भी कांग्रेस के लिए काम नहीं कर रहे हैं। यह पार्टी की नीतियों के खिलाफ है।

Body:कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अलीगंज में खाकी रंग की पैंट शत्रुघ्न सिन्हा को पहनाई जिससे यह दर्शाया जा सके कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेसी होते हुए भी अभी भी आरएसएस का मोह छोड़ नहीं पाए हैं। पुतले को खाकी पैंट पहनाकर कांग्रेसियों ने जलाया और जमकर शत्रुघ्न के खिलाफ नारेबाजी की।

Conclusion:गठबंधन प्रत्याशी और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में रहकर लगातार प्रचार कर रहे शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कांग्रेसियों में गुस्सा पनप रहा है। कांग्रेसियों को कहना है कि पार्टी में रहते हुए पार्टी के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा को कार्य नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह से गलत है। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम का समर्थन करना चाहिए।
Last Updated : May 3, 2019, 11:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.