ETV Bharat / state

भारत बचाओ रैली में यूपी से बड़ी संख्या में पहुंचे जनता: अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस देश के वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की जनता से अपील है कि भारी संख्या में लोग भारत बचाओ रैली में पहुंचें.

author img

By

Published : Dec 13, 2019, 1:57 PM IST

etv bharat
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष.

लखनऊ: 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आयोजित होने वाली है. रैली में अधिक से अधिक से भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस भरसक प्रयास कर रही है. अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भारत बचाओ रैली में पहुंचें.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की लोगों से अपील.

प्रियंका गांधी बनीं आमजन की आवाज
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी आदिवासियों के नरसंहार, उन्नाव कांड और महिलाओं एवं बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या के मामलों को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रही हैं. साथ ही गन्ना किसानों के बकाये भुगतान एवं होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी में घोटाला सहित बिजली विभाग के कर्मचारियेां की भविष्य निधि में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर लगातार सरकार को घेरती रही हैं. आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाहन पर दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली की आयोजन हो रहा है. रैली में प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे.

भाजपा सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया जा रहा है. इस रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता प्रदेश के जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं.

Intro:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील: भारत बचाओ रैली में यूपी से बड़ी संख्या में पहुंचे जनता

लखनऊ। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं। इसकी कमान स्वयं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संभाल रखी है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भारत बचाओ रैली में शामिल होने का अनुरोध किया है। जनता से अपील की है कि जनता के हितों के मुद्दों को लेकर आयोजित हो रही इस रैली में बड़ी संख्या में जरूर पहुंचें।
Body:उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के व्यापक जनहित को लेकर चाहे वह आदिवासियों की जमीनों पर अवैध व नरसंहार का मामला रहा हो, चाहे प्रदेश में लगातार उन्नाव, शाहजहांपुर, मैनपुरी आदि जनपदों में महिलाओं एवं बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार एवं हत्या का मामला रहा हो, गन्ना किसानों के बकाये भुगतान एवं गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी का मामला हो, होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी में घोटाला रहा हो, बिजली विभाग के कर्मचारियेां की भविष्य निधि में हजारों करोड़ रूपये के घोटाले का मामला रहा हो। ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर किये गये संघर्ष को आम जनता के प्रति उनकी संवेदनाओं का प्रदेश की आम अवाम पर गहरा असर पड़ा है। यही कारण है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाहन पर 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में आम जनता के मिल रहे अपार समर्थन से उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे।

Conclusion:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया जा रहा है। विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया जा रहा है। देश में आर्थिक लूट, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों पर हो रहे लगातार अत्याचार आदि मुद्दोें पर लगातार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सरकार को आगाह कर रही हैं। इस रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता प्रदेश के जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं।

अखिल पांडेय, लखनऊ, 9336864096
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.