ETV Bharat / state

स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर पलटवार, कहा- विरासत में सत्ता पाने वाले चुनावी हार से हताशा में हैं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विरासत में सत्ता पाने वाले चुनावी हार से आज हताशा में हैं, उनको स्वतंत्र जांच एजेंसियों से आखिर डर क्यों लग रहा है.

author img

By

Published : Aug 26, 2019, 10:12 PM IST

स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश यादव पर पलटवार.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विरासत में सत्ता और सियासत पाए सपा प्रमुख पहले विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनावों में मिली करारी शिकस्त से इतने हताश व निराश हैं कि वे आज भी जमीनी हकीकत से दूर हैं.

उन्होंने कहा कि देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान के कल्याण के लिए काम कर रही है.

'पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों लोग लोक कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं'
मंत्रिमण्डल में फेरबदल को लेकर सपा प्रमुख द्वारा किये गए सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही परिवारवाद की राजनीति से कहीं दूर हटकर लोक कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर कार्य कर रहे हैं. राज्य का मंत्रिमण्डल और सरकार गरीबों की सेवा के लिए तत्पर हैं. लोकतंत्र में आवश्यकता अनुसार केन्द्र हो या राज्य हो मंत्रिमण्डल में फेरबदल होता रहता है. हमारे यहां किसी को हटाया नहीं जाता, बल्कि आवश्यकतानुसार संगठन और सरकार में कार्यकर्ता का उपयोग होता है.

'सपा-बसपा का शासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था'
उन्होंने कहा सपा-बसपा का शासन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ शासन था, तत्कालीन मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक के लोग भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर आरोपों से घिरे थे. उन्होंने दावा किया की प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं.

जांच एजेंसियों से अखिलेश यादव को क्यों डर लग रहा'
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र जांच एजेंसियां हैं, जो भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों की जांच करती हैं. यह एजेंसियां अगर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही हैं तो अखिलेश यादव को क्यों डर लग रहा है.

'आजम खां ने अवैध निर्माण कराया'
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि आजम खां ने अवैध ढंग से कब्जाकर निर्माण कार्य कराये, अब जब प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है तो नियमानुसार की जा रही कार्रवाई पर भी अखिलेश यादव सवाल खडे़ कर रहे हैं.

Intro:अखिलेश यादव पर स्वतंत्रदेव का पलटवार, कहा- विरासत में सत्ता पाने वाले चुनावी हार से हताशा में
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विरासत में सत्ता और सियासत पाये सपा प्रमुख पहले विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनावों में मिली करारी शिकस्त से इतने हताश व निराश है कि वे आज भी जमीनी हकीकत से दूर हैं। उन्होंने कहा कि देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान के कल्याण के लिए काम कर रही है। मंत्रिमण्डल में फेरबदल को लेकर सपा प्रमुख द्वारा किये गए सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनो ही परिवारवाद की राजनीति से कहीं दूर हटकर लोककल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर कार्य कर रहे है। राज्य का मंत्रिमण्डल और सरकार गरीबों की सेवा के लिए तत्पर है। लोकतंत्र में आवश्यकता अनुसार केन्द्र हो या राज्य हो मंत्रिमण्डल में फेरबदल होता रहता है। हमारे यहां किसी को हटाया नहीं जाता बल्कि आवश्यकतानुसार संगठन और सरकार में कार्यकर्ता का उपयोग होता है।

Body:उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का शासन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ शासन था, तत्कालीन मुख्यमंत्री से लेकर  नीचे तक के लोग भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर आरोपों से घिरे थे उन्होंने दावा किया की प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। 
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र जांच ऐजेसियां है जो भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों की जांच करती है यह एजेन्सियां अगर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है तो अखिलेश यादव को क्यों डर लग रहा है। 
Conclusion:उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख स्वयं स्वीकार कर रहे है कि आजम खां ने अवैध ढंग से कब्जाकर निर्माण कार्य कराये, अब जब प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है तो नियमानुसार की जा रही कार्रवाई पर भी अखिलेश यादव सवाल खडे़ कर रहे है। 
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.