ETV Bharat / state

किसान जन जागरण अभियान में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा पर किया पलटवार

author img

By

Published : Feb 11, 2020, 8:18 AM IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बलिया, गाजीपुर और जौनपुर जिले में किसान जनजागरण अभियान की कमान संभाली. वहीं कांग्रेस के अभियान को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह राणा ने ड्रामा करार दिया है.

etv  bharat
बलिया पहुंचकर अजय कुमार लल्लू ने किसानों का जाना हाल

लखनऊ: कांग्रेस का किसान जनजागरण अभियान सोमवार को पूरे जोर-शोर के साथ प्रदेश में शुरू हुआ. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने स्वयं बलिया, गाजीपुर और जौनपुर जिले में अभियान की कमान संभाली. उन्होंने किसानों को अन्ना पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने का भरोसा भी दिलाया. कांग्रेस के अभियान को ड्रामा करार देते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि किसानों की जमीन हड़पने वाले रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी को किसानों की समस्या पर बात करने का कोई नैतिक हक नहीं है.

बलिया पहुंचकर अजय कुमार लल्लू ने किसानों का जाना हाल

अजय कुमार लल्लू बलिया पहुंच कर जाना किसानों का हाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को बलिया के हनुमानगंज विकासखंड, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद और जौनपुर जिले के महाराजगंज विकासखंड में किसानों का हाल जानने पहुंचे. किसानों के खेत पर जाकर उन्होंने न केवल उनकी समस्याओं की जानकारी ली बल्कि किसान मांग पत्र भी अपने हाथ से तैयार किया. कांग्रेस कमेटी के पांचों राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश इकाई के पदाधिकारी भी अभियान में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू किया किसान जन जागरण अभियान

परेशान किसान को भाजपा मौत के मुंह में धकेल रही

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि अन्ना पशुओं से होने वाली फसल की बर्बादी, फसलों का उचित मूल्य न मिल पाना और कर्ज से परेशान किसान को गन्ना मूल्य का बकाया न दिला कर प्रदेश सरकार उन्हें मौत के मुंह में धकेल रही है. तो वहीं कांग्रेस के किसान जागरण अभियान को भाजपा ढकोसला बता रही है.

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कांग्रेस को किसानों ने दी विदाई

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा. भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रियंका गांधी आज किसानों की हमदर्द बनने की कोशिश कर रही हैं. किसानों को यह अच्छी तरह से याद है कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा और राजस्थान में किसानों की जमीन हड़पने का काम किया है. उनके इशारे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री प्रॉपर्टी डीलर बन गए थे. कांग्रेस का किसान प्रेम दिखावा है. इस जागरण अभियान के जरिए कांग्रेस भले ही अपने लिए अच्छे दिन का सपना देख रही है, लेकिन हकीकत यह है कि किसानों ने कांग्रेस को विदाई दे दी है.

Intro:लखनऊ. कांग्रेस का किसान जन जागरण अभियान सोमवार को पूरे जोर-शोर के साथ प्रदेश में शुरू हुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने स्वयं बलिया, गाजीपुर और जौनपुर जिले में अभियान की कमान संभाली. उन्होंने किसानों को अन्ना पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने का भरोसा भी दिलाया. दूसरी ओर कांग्रेस के अभियान को ड्रामा करार देते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि किसानों की जमीन हड़पने वाले रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी को किसानों की समस्या पर बात करने का कोई नैतिक हक नहीं है।

Body:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को बलिया के हनुमानगंज विकासखंड गाजीपुर के मोहम्मदाबाद और जौनपुर जिले के महाराजगंज विकासखंड में किसानों का हाल जानने पहुंचे। किसानों के खेत पर जाकर उन्होंने न केवल उनकी समस्याओं की जानकारी ली बल्कि किसान मांग पत्र भी अपने हाथ से तैयार किया। कांग्रेस कमेटी के पांचों राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश इकाई के पदाधिकारी भी अभियान में शामिल हुए राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान अमेठी जिले के संग्रामपुर और रायबरेली के राही विकासखंड में पहुंचे तो धीरज गुर्जर बलरामपुर जिले के तुलसीपुर सचिन नायक मऊ जनपद के घोसी और गौरी घाट राणा गोस्वामी गौतम बुद्ध नगर जिले में और बाजीराव अखाड़ा में मिर्जापुर सोनभद्र इलाहाबाद के विभिन्न विकास खंडों में पहुंचकर किसानों का मांग पत्र तैयार कराया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने बुलंदशहर के जेवर और महासचिव योगेश दीक्षित ने मथुरा में वीरेंद्र चौधरी ने महाराजगंज के घानी एवं बृजमनगंज विकासखंड प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कानपुर देहात के बिल्हौर और बर्राखानपुर, धूराम चौधरी ने महोबा की खबरें एवं श्री नगर विकासखंड में किसान मांग पत्र तैयार कराए। उन्होंने यह भी बताया कि अन्ना पशुओं से होने वाली फसल की बर्बादी, फसलों का उचित मूल्य न मिल पाना और कर्ज से परेशान किसान को गन्ना मूल्य का बकाया ना दिला कर प्रदेश सरकार उन्हें मौत के मुंह में ढकेल रही है।

काग्रेस के किसान जागरण अभियान ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। अभियान को ढकोसला करार दे रही । भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला करने के लिए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सिंह राणा ने कहा प्रियंका गांधी आज किसानों की हमदर्द बनने की कोशिश कर रही हैं । उन्हें यह नहीं मालूम है कि पिछले सालों में कृषि उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है। किसानों को यह अच्छी तरह से याद है कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा और राजस्थान में किसानों की जमीन हड़पने का काम किया है । उनके इशारे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री प्रॉपर्टी डीलर बन गए थे। कांग्रेस का किसान प्रेम दिखावा है। इस जागरण अभियान के जरिए कांग्रेस भले ही अपने लिए अच्छे दिन का सपना देख रही है लेकिन हकीकत यह है कि किसानों ने कांग्रेस को विदाई दे दी है।

बाइट/ बृजेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

बाइट/नरेंद्र सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

पीटीसी/ अखिलेश तिवारी

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.