ETV Bharat / state

UP में 652 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 7 करोड़ से अधिक का लगा जुर्माना

author img

By

Published : Nov 23, 2020, 9:35 PM IST

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में नगर विकास विभाग ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया है. इस अभियान में 652 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामग्री जब्त की गई. वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण करने, बेचने, आयात-निर्यात करने वाले लोगों पर 7 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया.

प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद प्लास्टिक का भरपूर उपयोग हो रहा है. इसके चलते नगर विकास विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान में नगर विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करने की कार्रवाई की है.

ये हुई कार्रवाई
नगर विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण को देखते हुए प्लास्टिक और पॉलीथीन को प्रतिबंधित कर रखा है. वहीं गत कुछ दिनों में नगर विकास विभाग ने प्लास्टिक और पॉलीथीन के खिलाफ प्रदेश भर में कार्रवाई करके 652.32 टन प्रतिबन्धित सामग्री जब्त की है. इसके साथ ही इनका उपयोग करने वाले लोगों पर 7.40 करोड़ रूपये का जुर्माना भी लगाया है.

प्लास्टिक की ये सामग्री है प्रतिबंधित
नगर विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पचांयत, नगर पालिका, नगर निगम या राज्य की औद्योगिक नगरी के आने वाले क्षेत्रों में प्लास्टिक या थर्माकोल से निर्मित एक बार उपयोग के लिए योग्य कपों, गिलासों, प्लेटों, चम्मचों, टंबलरों के उपयोग, विनिर्माण, विक्रय, वितरण, भण्डारण, परिवहन, आयात या निर्यात को 15 अगस्त, 2018 से प्रतिबंधित किया गया है. इस तिथि के बाद से प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करके जुर्माना वसूलने का काम किया जाता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.