ETV Bharat / state

लखनऊ: सीएए हिंसा में शामिल 50 और उपद्रवियों की हुई पहचान, भेजा गया नोटिस

author img

By

Published : Jan 1, 2020, 7:36 PM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ में 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया गया था. प्रशासन अब उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

etv bharat
नागरिकगता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग.

लखनऊः राजधानी में 19 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में जिला प्रशासन ने 50 और उपद्रवियों की पहचान की है. इन 50 आरोपियों में करीब 20 आरोपी ट्रांस गोमती और बाकी के पुराने लखनऊ के हैं. इस मामले पर एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र ने जानकारी दी.

50 और उपद्रवियों की पहचान की गई.
पहले 150 लोगों की हुई थी पहचान
19 दिसंबर को हुए बवाल के बाद से जिला प्रशासन ने पहले करीब 150 आरोपियों की पहचान की थी. इन आरोपियों से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली की जानी है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है.

कुर्क की जाएगी संपत्ति
एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि तय समय पर नोटिस का जवाब न देने पर आरोपियों को दोषी मानकर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- लखनऊः किसानों का तकनीक पर बढ़ रहा रुझान, स्ट्रॉबेरी की कर रहे खेती

ट्रांस गोमती ने की 20 आरोपियों की पहचान
विश्व भूषण मिश्र ने जानकारी दी कि कोर्ट ने करीब 20 लोगों को नोटिस भेजा है. जो लोग जवाब देंगे उनकी कोर्ट में सुनवाई होगी. उसके बाद नुकसान की भरपाई की जाएगी.

एडीएम सिटी पश्चिमी ने की 30 लोगों की पहचान
वहीं एडीएम सिटी पश्चिमी संतोष कुमार वैश्य ने पुराने लखनऊ के करीब 30 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. सभी को जवाब देने को कहा गया है. उसके बाद कुर्की की जाएगी.

लखनऊः राजधानी में 19 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में जिला प्रशासन ने 50 और उपद्रवियों की पहचान की है. इन 50 आरोपियों में करीब 20 आरोपी ट्रांस गोमती और बाकी के पुराने लखनऊ के हैं. इस मामले पर एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र ने जानकारी दी.

50 और उपद्रवियों की पहचान की गई.
पहले 150 लोगों की हुई थी पहचान 19 दिसंबर को हुए बवाल के बाद से जिला प्रशासन ने पहले करीब 150 आरोपियों की पहचान की थी. इन आरोपियों से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली की जानी है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है.

कुर्क की जाएगी संपत्ति
एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि तय समय पर नोटिस का जवाब न देने पर आरोपियों को दोषी मानकर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- लखनऊः किसानों का तकनीक पर बढ़ रहा रुझान, स्ट्रॉबेरी की कर रहे खेती

ट्रांस गोमती ने की 20 आरोपियों की पहचान
विश्व भूषण मिश्र ने जानकारी दी कि कोर्ट ने करीब 20 लोगों को नोटिस भेजा है. जो लोग जवाब देंगे उनकी कोर्ट में सुनवाई होगी. उसके बाद नुकसान की भरपाई की जाएगी.

एडीएम सिटी पश्चिमी ने की 30 लोगों की पहचान
वहीं एडीएम सिटी पश्चिमी संतोष कुमार वैश्य ने पुराने लखनऊ के करीब 30 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. सभी को जवाब देने को कहा गया है. उसके बाद कुर्की की जाएगी.

Intro:up_luc_02_19_december_violence_shorts_7200868 on FTP


लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में जिला प्रशासन ने 50 और उपद्रवियों की पहचान की है।

इन 50 आरोपियों में करीब 20 आरोपी ट्रांस गोमती और बाकी के आरोपी पुराने लखनऊ के हैं। इस मामले पर एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र ने जानकारी दी।


Body:पहले 150 लोगों की हुई थी पहचान

19 दिसंबर को हुए बवाल के बाद से जिला प्रशासन ने पहले करीब 150 आरोपियों की पहचान की गई थी। इन आरोपियों से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली की जानी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है।

कुर्क की जाएगी संपत्ति

इस मामले पर जब ईटीवी भारत संवाददाता ने जब एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र से बात की तो उन्होंने बताया कि तय समय पर नोटिस का जवाब न देने पर आरोपियों को दोषी मानकर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

ट्रांस गोमती ने की 20 आरोपियों की पहचान

विश्व भूषण मिश्र ने जानकारी दी कि उनकी कोर्ट ने करीब 20 लोगों को नोटिस भेजा है। जो लोग जवाब देंगे उनकी कोर्ट में सुनवाई होगी। उसके बाद नुकसान की भरपाई की जाएगी।

एडीएम सिटी पश्चिमी ने की 30 लोगों की पहचान

वहीं एडीएम सिटी पश्चिमी संतोष कुमार वैश्य ने पुराने लखनऊ के करीब 30 लोगों को नोटिस जारी की है। सभी को जवाब देने को कहा गया है। उसके बाद कुर्की की जाएगी।




Conclusion:19 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन में पहले करीब 150 उपद्रवियों की पहचान की गयी थी। इन सभी आरोपियों से करीब साढ़े 4 करोड़ की वसूली की जानी है।

अनुराग मिश्र

8318122246
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.