ETV Bharat / state

तीन राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए 250 करोड़ देने को मंजूरी

author img

By

Published : Sep 23, 2020, 1:48 PM IST

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 3 राज्य विश्वविद्यालयों को मूल विश्वविद्यालयों से 250 करोड़ रुपए देने की सहमति राज्य सरकार ने दी है. राज्य सरकार के कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से यह मंजूरी मिलने के बाद अब विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य और अन्य कामकाज की प्रक्रिया तेजी से बढ़ सकेगी.

etv bharat
यूपी सरकार.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 3 राज्य विश्वविद्यालयों को मूल विश्वविद्यालयों से 250 करोड़ रुपए देने की सहमति राज्य सरकार ने दी है. इस सैद्धांतिक सहमति के बाद मूल विश्वविद्यालयों से राज्य विश्वविद्यालयों को नया बैंक खाता खोलकर उसमें पैसे रखने और उसे प्रक्रिया के अनुसार खर्च करने का काम किया जाएगा. इस धनराशि को विश्वविद्यालयों के निर्माण और अन्य खर्च में व्यय किया जाएगा.

राज्य सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से यह सैद्धांतिक सहमति देते हुए मंजूरी प्रदान की है. इससे विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता अब साफ हो गया है. इसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से, सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से और आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से अलग कर स्थापित करने का फैसला किया गया है. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा 100-100 करोड़ रुपए दिए जाने हैं. आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 50 करोड़ रुपए विश्वविद्यालय के पूल फंड से नए विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ट्रांसफर किए जाने हैं.

राज्य सरकार के कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से यह मंजूरी मिलने के बाद अब तीनों विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य और अन्य कामकाज की प्रक्रिया तेजी से बढ़ सकेगी. मंजूरी मिलने के बाद अब विश्वविद्यालयों को उनके मूल विश्वविद्यालय से पूल फंड में पैसा ट्रांसफर करके आगे के कामकाज की प्रक्रिया शुरू होगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.