ETV Bharat / state

कानपुर: भाजपा कार्यकर्ता को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

author img

By

Published : Jan 2, 2020, 5:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. दाहिनी आंख में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

etv bharat
भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली.

कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में एक बदमाश ने भाजपा कार्यकर्ता राहुल सिंह को गोली मार दी. गोली राहुल सिंह की दाहिनी आंख में लगी और खोपड़ी के अंदर जाकर धंस गई. गंभीर हालत में राहुल को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पिटाई से आरोपी भी जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली.

नशे की हालत में हुई कहासुनी

  • राहुल सिंह भाजपा का कार्यकर्ता होने के साथ एक निजी कंपनी में काम करता है.
  • राहुल उस्मानपुर कॉलोनी में भाजपा के अस्थायी कार्यालय पर गया था.
  • करीब चार बजे मनीष उर्फ धुन्नी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और नशेबाजी करने लगा.
  • गाली-गलौज की आवाज सुनकर जब राहुल बाहर आया, तो उसकी मनीष से कहासुनी हो गई.

इसे भी पढ़ें- लखनऊ: CM योगी कई विभागों के अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

  • इसी बीच मनीष ने तमंचे से राहुल को गोली मार दी.
  • गोली राहुल की दाहिनी आंख में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया.
  • गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मनीष को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा.
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल और मनीष दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया.
  • इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.

Intro:कानपुर :- दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली , हालत गंभीर ।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में बुधवार को एक बदमाश ने दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता राहुल सिंह (28) को गोली मार दी। गोली उनकी दाहिनी आंख में लगी और खोपड़ी के अंदर जाकर मस्तिष्क में धंस गई। गंभीर हालत में राहुल को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इलाकाई लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पिटाई से आरोपी भी जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि नशेबाजी का विरोध करने पर आरोपी ने गोली मारी। वैसे पुरानी रंजिश व रंगदारी की बात भी सामने आ रही है।

Body:केशवनगर, नौबस्ता निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर कार्यरत् हैं। उनका लड़का राहुल सिंह भाजपा का कार्यकर्ता होने के साथ एक निजी कंपनी में काम करता है और भाजपा का कार्यकर्ता है। नौबस्ता इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर राहुल उस्मानपुर कॉलोनी में भाजपा के अस्थायी कार्यालय पर गया था। 

करीब चार बजे मनीष उर्फ धुन्नी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और नशेबाजी करने लगा। गाली-गलौज की आवाज सुनकर जब राहुल बाहर आया, तो उसकी मनीष से कहासुनी हो गई। इसी बीच मनीष ने तमंचे से राहुल को गोली मार दी। गोली राहुल की दाहिनी आंख में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 

गोली की आवाज सुनते ही इलाकाई लोगों ने दौडा़कर मनीष को पकड़ लिया। उसके बाद जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल और मनीष दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मनीष की पिटाई से हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

नए साल पर मांग रहा था रंगदारी

पुलिस का दावा है कि नशेबाजी के विरोध पर राहुल को गोली मारी गई, लेकिन राहुल के साथियों का कहना है कि मनीष व राहुल पहले से ही परिचित हैं। कुछ समय पहले हुए मामूली विवाद के बाद से एक दूसरे से बातचीत नहीं करते थे। बुधवार को मनीष उस्मानपुर पहुंचा और राहुल से रंगदारी मांगी। वह नशे में था। जब राहुल ने मना कर दिया तो मनीष ने गोली मार दी। 

Conclusion:आरोपी मनीष पर बर्रा और नौबस्ता में मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले उसने पुलिस पर हमला कर सिपाही राम मिलन को पीट दिया था। नौबस्ता में एक युवक के घर पर बमबाजी भी की थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था ।

 बाईट:-पिन्टू यादव...चश्मदीद

बाईट -सीओ गोविंद नगर -मनोज गुप्ता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.