ETV Bharat / state

यमुना नदी में मामा-भांजे की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

author img

By

Published : Jun 25, 2022, 12:18 PM IST

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान मामा-भांजा यमुना नदी में डूब गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकला.

ETV BHARAT
यमुना नदी में मामा-भांजे की डूबने से मौत

कानपुर देहातः जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रसिद्ध मुक्त देवी मंदिर में दर्शन करने आए मामा-भांजा यमुना नदी में नहाते समय डूब गए. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों की तलाश शुरू की. देर शाम दोनों शवों को बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक मूसानगर थाना क्षेत्र के आनंद का पुरवा गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र अमर सिंह और घाटमपुर रामपुर गांव निवासी भांजा प्रिंस पुत्र विजय नारायण को लेकर मूसानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर मुक्ता देवी में शुक्रवार को दर्शन करने पहुंचे थे. मामा-भांजे ने पास में ही यमुना नदी में नहाने के बाद प्रसाद चढ़ाने का मन बनाया. दोनों यमुना नदी में नहाने लगे. इस दौरान भांजा प्रिंस गहराई में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के चक्कर में मामा भी डूब गया. इस वाकये को गांव के चरवाहों ने देखा और शोर मचाया. लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी.

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में खेत से मिले 4 हजार साल पुराने हथियार, ASI की जांच जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया. गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद दोनों दोनों शवों को बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों का कहना है कि यमुना नदी में हर साल कई श्रद्धालुओं की डूबने से मौत होती है. इसके बाद भी यमुना घाट पर नहाने वालों के लिए कोई सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.