ETV Bharat / state

कन्नौज में 24 सालों से मां दुर्गा के दर्शन करा रही सन्मार्ग संस्था

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के मकरन्दनगर में 24 सालों से मां दुर्गा पंडाल लगाकर दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है. इस दुर्गा उत्सव में दूर-दराज के लोग भी मां भगवती की आरती में शामिल होते हैं. यह शहर का सबसे पुराना दुर्गास्वरूप दर्शन का भव्य और पुराना आयोजन है.

author img

By

Published : Oct 5, 2019, 12:25 PM IST

24 सालों से मां दुर्गा के दर्शन करा रहा सन्मार्ग.

कन्नौज: जिले के मकरन्दनगर में मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार और नवदुर्गा के नौ रूपों का दर्शन 24 सालों से सन्मार्ग संस्था करा रही है. सन्मार्ग अन्य सामाजिक कार्यों को भी कर रही है. हर साल इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. इस भक्ति के रंग में खाकी भी रंग जाती है और नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना कर पुलिस भी माता से सुरक्षा की मांग करती है.

24 सालों से मां दुर्गा के दर्शन करा रही सन्मार्ग संस्था.

24 सालों से मनाया जा रहा दुर्गा उत्सव

  • जिले में 24 सालों से मकरन्दनगर मार्ग के किनारे मां दुर्गा पंडाल लगाकर दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है.
  • इसमें कन्नौज शहर के अलावा दूर-दराज के लोग भी मां भगवती की आरती में शामिल होते हैं.
  • पुलिस अधिकारी भी मां भगवती की चरणों में माथा टेककर आरती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.
  • इस आयोजन में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं.
  • आरती के दौरान हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है.
  • यह शहर का सबसे पुराना दुर्गास्वरूप दर्शन का भव्य और पुराना आयोजन है.

इसे भी पढ़ें - कन्नौजः पत्रकार को अश्लील फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सन्मार्ग संस्था धार्मिक आयोजन के साथ-साथ करती है सामाजिक कार्य

कन्नौज में धार्मिक आयोजनों के अलावा यह संस्था सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रही है. पं. सोम प्रकाश शुक्ला का कहना है कि इस सन्मार्ग संस्था से हम लोग और भी सामाजिक और धार्मिक कार्य करते हैं. जैसे कि निर्धन छात्रों की सहायता करना, गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना, मरीजों की मदद करना, रक्तदान शिविर लगवाना और गरीबों को वस्त्र वितरित करना.

यह हमारा अयोजन का 24वां वर्ष है. 1996 से शुरू किया था हम लोगों ने और इससे पहले कन्नौज में सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा नहीं होती थी. यह एक मात्र स्थान है जहां सबसे पहले दुर्गा पूजा सार्वजनिक रूप से इसी संस्था ने यहां शुरू किया था. अब यह 24वां वर्ष हमारा चल रहा है और पहले छोटे स्तर से शुरू हुआ था अब इतना बृहद रूप इसका जनता के सहयोग से हुआ है. इसमें हमारा पूरा शहर सम्मिलित रहता है. प्रशासन के लोग यहां आते हैं.
-पं. सोम प्रकाश शुक्ला, संरक्षक, श्री दुर्गा पंडाल सन्मार्ग संस्थान

Intro:कन्नौज में 24 सालों से माॅ दुर्गा के दर्शन करा रहा सन्मार्ग, खाकी भी भक्ति के रंग में डूबी
.....................................
कन्नौज में मकरन्दनगर में माॅ दुर्गा का भव्य श्रंगार और नवदुर्गा के नौ रूपों का दर्शन 24 सालों से सन्मार्ग करा रहा है। सन्मार्ग अन्य सामाजिक कार्यों को भी कर रहा है। हर साल इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इस भक्ति के रंग में खाकी भी रंग जाती है और नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना कर पुलिस भी माता से सुरक्षा की मांग करती है। आइये देखते हैं कन्नौज से यह स्पेशल रिपोर्ट।

Body:कन्नौज शहर में 24 सालों से मकरन्दनगर मार्ग के किनारे माॅ दुर्गा पाण्डाल लगाकर दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें कन्नौज शहर के अलावा दूर-दराज के लोग भी माॅ भगवती की आरती में सामिल होते है। इस दौरान पुलिस विभाग भी अछूता नही रहता है। पुलिस अधिकारी भी माॅ भगवती की चरणों में माथा टेककर आरती में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। इस आयोजन में सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम किये जाते है। आरती के दौरान हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह शहर का सबसे पुराना दुर्गास्वरूप दर्शन का भव्य और पुराना आयोजन है।

आयोजन की जानकारी देते हुए सन्मार्ग संस्था के संरक्षक पं0 सोमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि यह हमारा अयोजन का 24 वाॅ वर्ष है 1996 से शुरू किया था हमलोगों ने और इससे पहले कन्नौज में सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा नही होती थी। यह एक मात्र स्थान है जहाॅ सबसे पहले दुर्गा पूजा सार्वजनिक रूप से इसी संस्था ने यहाॅ शुरू किया। अब यह 24वाॅ वर्ष हमारा चल रहा है और पहले छोटे स्तर से शुरू हुआ था अब इतना ब्रहत रूप इसका जनता के सहयोग से हुआ है, सब इसमें पूरा कन्नौज हमारा पूरा शहर सम्मिलित रहता है और इस समय आरती में तो आपने भीड़ देखी ही होगी अपार जनसमुदाय यहाॅ उमड़ता है। प्रशासन के लोग यहाॅ आते है, पुलिस के लोग यहाॅ अपने आप आते है और हम लोगोें से कहते है कि हम तो भाई पूजा करेंगे यहाॅ तो यहाॅ माता के दरबार में किसी को रोका तो जा सकता नही है वह भी तो आखिर भक्त है। हम लोग पूजा करने को कह देते है। सुरक्षा पूरी होती है। पुलिस के यहाॅ सिपाही और दरोगा आते है। सभी पूरा फोर्स आता है कुछ सादी बर्दी में भी तैनात रहते है यहाॅ पर।

Conclusion:सन्मार्ग धार्मिक आयोजन के साथ-साथ करती है सामाजिक कार्य

कन्नौज में धार्मिक आयोजनों के अलावा यह संस्था सामाजिक कार्याें में ही अपना योगदान दे रही है। पं0 सोम प्रकाश शुक्ला का कहना है कि यह सन्मार्ग संस्था से हम लोग और भी सामाजिक और धार्मिक कार्य करते है। जैसे कि निर्धन छात्रों की सहायता करना। गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना। मरीजों की मदद करना। रक्तदान शिविर लगवाना और गरीबों को वस्त्र वितरित करना। सब सर्दियों में यह कार्यक्रम हमारे चलते रहते है। भण्डारा चलते रहते है गंगा जी पर। ज्येठ दशहरा को बहुत बड़ा आयोजन होता है शहर के तिर्वा क्रासिंग पर शरबत वितरण का।

बाइट - पं0 सोम प्रकाश शुक्ला - संरक्षक - श्रीदुर्गा पाण्डाल सन्मार्ग संस्था कन्नौज
----------------------------------------
कन्नौज से पंकज श्रीवास्तव
09415168969

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.