ETV Bharat / state

झांसी: खुद को भाजपा नेता बताकर दबंगों ने आपूर्ति निरीक्षक से की बदसलूकी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मऊरानीपुर तहसील के आपूर्ति निरीक्षक के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौच की. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपूर्ति निरीक्षक से बदसलूकी करने वाले लोग खुद को भाजपा नेता बता रहे थे.

author img

By

Published : Aug 31, 2019, 8:16 AM IST

आपूर्ति निरीक्षक

झांसी: जिले के मऊरानीपुर तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय पर कुछ लो आपूर्ति निरीक्षक से कहासुनी करने लगे. इस दौरान उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक के हाथ से एक कागज भी छीन लिया. आपूर्ति निरीक्षक से कागज छीनने वाले ये लोग खुद को भाजपा का नेता बता रहे थे.

आपूर्ति निरीक्षक से दबंगों ने की कहासुनी.

क्या है मामला

  • मऊरानीपुर तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में आपूर्ति निरीक्षक से कागज छीने जाने का वीडियो वायरल हो रहा है.
  • बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक व्यक्ति खुद को भाजपा नेता बताते हुए कुछ लोगों के साथ आया.
  • इन्हीं लोगों का कागज टेबल पर रखा था, जिसे आपूर्ति निरीक्षक महेश गौतम पढ़ रहे थे.
  • इस दौरान बातचीत करने आए व्यक्ति ने निरीक्षक से कागज छीन लिया.
  • इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी देर तक कहासुनी भी हुई.

ये लोग चार-पांच दिन से लगातार मेरे दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे, जिसको लेकर मैंने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मेरे ऊपर नाराजगी जताते हुए गाली-गलौच करनी शुरू कर दी. उन्होंने मेरे हाथों से कागज छीन लिया और अपने आपको भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए सबक सिखाने की धमकी दी.
- महेश गौतम, आपूर्ति निरीक्षक

Intro:झांसी. जिले के मऊरानीपुर तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में आपूर्ति निरीक्षक से कागज छीने जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खुद को भाजपा नेता बताते हुए एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ दफ्तर में किसी काम से आया था। इन्हीं लोगों का कागज टेबल पर रखा था जिसे आपूर्ति निरीक्षक महेश गौतम पढ़ रहे थे। इस दौरान बातचीत के में आये व्यक्ति ने निरीक्षक से वह कागज छीन लिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Body:घटना के बाद कार्यालय में हड़कम्प मच गया। निरीक्षक को धमकाने वाले लोग मौके से चले गए। अफसर के मुताबिक दफ्तर में बहुत सारे लोग दूसरों के काम कराने आते हैं। ऐसे लोगों के आने पर दफ्तर आने पर रोक लगाने से नाराज होकर यह बदसलूकी की गई है।

Conclusion:आपूर्ति निरीक्षक महेश गौतम ने बताया कि चार-पांच दिन से लगातार मेरे दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे, जिसको लेकर मैंने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मेरे ऊपर नाराजगी बताते हुए गाली गलौज कर दी। मेरे हाथों से कागज छीन लिया और अपने आप को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए सबक सिखाने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी उच्च अफसरों को दी गई है।

बाइट - महेश गौतम - आपूर्ति निरीक्षक

लक्ष्मी नारायण शर्मा
झांसी
9454013045
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.