ETV Bharat / state

भारत और रूस सैनिकों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे, यहां कर रहे युद्धाभ्यास

भारत और रूस के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास झांसी के बबीना कैंट में शुरू हुआ. इस संयुक्त युद्धाभ्यास में सैनिकों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए सबको आश्चर्यचकित कर दिया. सैनिकों ने धरती और आकाश में अपना दम दिखाया. ये अभ्यास दस दिनों तक चलेगा.

author img

By

Published : Dec 11, 2019, 7:37 PM IST

Updated : Dec 11, 2019, 10:39 PM IST

etv bharat
भारत और रूस के सैनिकों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास.

झांसी: भारत और रूस की सेनाओं के बीच दस दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास बबीना कैंट में बुधवार से शुरू हुआ. दोनों देशों की एयरफोर्स और थल सेना के जवानों ने अपना दम दिखाया. दोनों देशों की वायुसेनाओं ने हवा में उड़ान और युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर सबको हैरत में डाल दिया. इसके साथ ही थल सेना के जवानों ने युद्धक टैंकों का प्रदर्शन कर अपनी युद्ध क्षमता दिखाई.

युद्धाभ्यास करते भारत और रूस के सैनिक.

सदर्न कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इस दौरान उनके साथ रसियन ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के मेजर जनरल सेको ओलेग भी मौजूद रहे. दोनों देशों के सैन्य अफसरों ने कहा कि इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाएं सीखेंगी और संयुक्त राष्ट्र की आतंक के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करेंगी.

Intro:झांसी. भारत और रूस की सेनाओं के दस दिनों के संयुक्त युद्धाभ्यास के दूसरे दिन झांसी के बबीना कैंट में दोनों देशों के एयरफोर्स और थल सेना के जवानों ने अपना दम दिखाया। दोनों देशों की वायुसेनाओं ने हवा में अपने उड़ान और युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर सबको हैरत में डाल दिया। इसके साथ ही थल सेना के जवानों ने युद्धक टैंकों का प्रदर्शन कर अपनी युद्ध क्षमता दिखाई।

Body:झांसी, पुणे और गोवा में अभ्यास दोनों देशों के बीच दस दिनों के युद्ध अभ्यास इंद्र 2019 की शुरुआत 10 दिसम्बर से हुई है। यह अभ्यास 19 दिसम्बर तक चलेगा। बुधवार को अभ्यास के दूसरे दिन झांसी के बबीना कैंट में कई तरह के युद्धक अभ्यास प्रदर्शित हुए। दोनों देशों के बीच ग्यारहवीं बार संयुक्त युद्धाभ्यास हो रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंगों का संयुक्त अभ्यास दूसरी बार आयोजित हो रहा है। इससे पहले रूस में 2017 में यह आयोजन हुआ था। अभ्यास कार्यक्रम के तहत नेवी से जुड़े अभ्यास गोवा में और एयरफोर्स से जुड़े अभ्यास पुणे में आयोजित हो रहे हैं।

Conclusion:आतंक के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का संकल्प उद्घाटन समारोह में सैन्य अफसर, जवान, स्थानीय प्रशासन के अफसर और सैनिकों के परिजन मौजूद रहे। सदर्न कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उनके साथ रसियन ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के मेजर जनरल सेको ओलेग भी मौजूद रहे। दोनों देशों के सैन्य अफसरों ने कहा कि इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाएं सीखेंगे और संयुक्त राष्ट्र की आतंक के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करेंगे। बाइट - ले. जनरल डी एस आहूजा - चीफ ऑफ स्टाफ, सदर्न कमांड बाइट - मेजर जनरल सेको ओलेग - हेड, रसियन ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट लक्ष्मी नारायण शर्मा झांसी 9454013045
Last Updated : Dec 11, 2019, 10:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.