ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति न मिलमे से नाराज कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम के लिए पैरामेडिकल ऑडिटोरियम की अनुमति देने से इंकार करने पर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया. 1,000 महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक धरा में होना था.

author img

By

Published : Oct 25, 2021, 7:32 PM IST

नगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ
नगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ

झांसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी 27 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न देने से नाराज कांग्रेस पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा.

नगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाजपा दहशत में है. इसलिए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरा में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए पैरामेडिकल ऑडिटोरियम की अनुमति देने से इंकार कर दिया, जबकि मात्र 1,000 महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक धरा में होना था, जिसमें कामकाजी महिलाओं, छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं, वकील, डॉक्टर और सफाई कर्मी सहित हर वर्ग की महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके सुख-दुख को जानना चाहती थीं., जिसका सीधा लाभ केवल महिलाओं को मिलता. लेकिन महिला विरोधी भाजपा ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में अड़ंगा डालकर समस्त महिला जाति का अपमान किया है.

जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दे रहे हैं कि प्रशासन सत्ताधारी दल के मोहरे के रूप में काम कर रहा है जबकि प्रशासन को निष्पक्ष रुप से कार्य करना चाहिए. प्रशासन को आदेशित किया जाए कि वह सब के साथ समानता का व्यवहार करे.

चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत 23 अक्तूबर से शुरू की है. ये यात्राएं पश्चिमी यूपी, बुंदेलखण्ड और पूर्वांचल के जिलों से गुजरेंगी. 1 नवंबर को झांसी प्रतिज्ञा यात्रा का भव्य समापन होना है और इससे पहले महासचिव प्रियंका का 27 को कामकाजी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम होना था, जिसको प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई. ज्ञापन देने में शिव नारायण सिंह परिहार प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस किसान, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट काफी तादाद मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ेः कांग्रेस के झांसी कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को नहीं मिली अनुमति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.