झांसीः जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं का 60वां प्रांतीय अधिवेशन हुआ. इसमें कई कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए गए. लोकमान्य तिलक महिला इंटर कॉलेज की शिक्षिका अंजू गुप्ता को पुनः एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया.
इन्हें भी दायित्व
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कृषि विज्ञान की छात्रा शिरोमणि लोधी को प्रदेश सहमंत्री, वर्तमान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विधि के छात्र एवं पूर्व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अखिल उत्तम पटेल को प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख, मेडिकल के छात्र वेद श्रीवास्तव को प्रदेश सह मेडिविजन प्रमुख का दायित्व दिया गया.
ये बने सदस्य
प्रान्त कार्यसमिति के सदस्यों के रूप में मनेन्द्र गौर, साक्षी वर्मा, शिवांगी श्रीवास्तव एवं देवेन्द्र सेंगर के नाम की घोषणा हुई. कृषि विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य आशुतोष शर्मा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विधि के छात्र आशुतोष मिश्रा एवं शादाब खान, कृषि के छात्र उदय राजपूत, एमएससी की छात्रा मोनिका वर्मा, एमए की अंजलि कुशवाहा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया.
संगठन मंत्री
अजय यादव पुनः झांसी विभाग के विभाग संगठन मंत्री बनाए गए. झांसी महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व धारी कार्यकर्ताओं का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वागत किया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.