ETV Bharat / state

हरदोई: भाजपा विधायक ने कांग्रेस को बताया समस्याओं की जननी

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इसको लेकर भाजपा के तमाम पदाधिकारी और नेता लोगों के बीच जाकर भ्रम दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी को लेकर भाजपा विधायक सुरेश तिवारी हरदोई पहुंचे.

author img

By

Published : Jan 5, 2020, 9:18 PM IST

etv bharat
हरदोई

हरदोई: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है. हरदोई पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कार्यशाला लगाई. इस कार्यशाला में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को समस्याओं की जननी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हीं समस्याओं को दूर करने में जुटे हैं.

सुरेश तिवारी ने सीएए को लेकर चलाया जागरुकता अभियान.

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में लखनऊ से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में गहनता से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और सपा ने जनता के बीच दुष्प्रचार किया और भ्रम फैलाया है. ऐसे में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सीएए के बारे में बता रही है.

इसे भी पढ़ें- CAA PROTEST: मायावती बोलीं- बिना जांच निर्दोषों को जेल भेजना शर्मनाक

भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सीएए के बारे में बताएंगे और इसके बारे में फैलाए गए भ्रम को दूर करेंगे. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक या दो-दो गांवों की जिम्मेदारियां दी जाएगी. सुरेश तिवारी ने कहा कि देश में जितनी भी समस्याएं हैं, उनकी जननी कांग्रेस है. उन्हीं अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं.

Intro:एंकर--नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।हरदोई पहुंचे लखनऊ से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यशाला लगाई कार्यशाला में उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताया कार्यशाला में आने वाले कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पहले भ्रम को दूर करेंगे इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को समस्याओं की जननी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हीं समस्याओं को दूर करने में जुटे हैं।Body:Vo-- हरदोई में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे लखनऊ से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में गहनता से जानकारी दी उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और सपा ने जनता के बीच में दुष्प्रचार किया और भ्रम फैलाया है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बता रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताएंगे और फैलाए गए भ्रम को दूर करेंगे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बताया और समझाया गया है और सभी को भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए एक या दो दो गांव की जिम्मेदारी दी जाएगी।
बाइट-- सुरेश तिवारी भाजपा विधायकConclusion:Voc--इस बारे में भाजपा विधायक ने बताया कि कांग्रेसी इस देश में समस्याओं की जननी है कि देश में जितनी भी समस्याएं रही हैं उनकी जननी कांग्रेश रही है उन्हीं अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं और समस्याओं को दूर भी कर रहे हैं।
आशीष द्विवेदी
हरदोई up
9918740777,8115353000
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.