ETV Bharat / state

देश को नकली गांधी कर रहे हैं बर्बादः केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने के साथ दुष्प्रचार करने का काम किया है.

author img

By

Published : Dec 29, 2019, 9:33 AM IST

Updated : Dec 29, 2019, 9:47 AM IST

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.

जानकारी देते संवाददाता.

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने के साथ दुष्प्रचार करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों के फैलाए गए उपद्रव के कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

पढ़े- प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के डीन ने CAA का किया विरोध, वीडियो वायरल

'देश को नकली गांधी कर रहे बरबाद'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को नकली गांधी आज बर्बाद कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बहका रहे हैं, जिसके चलते देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा ना किया होता, तो आज नागरिकता संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.

चलाया जाएगा सम्पर्क अभियान
उन्होंने कहा कि पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देने के लिए 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का लक्ष्य 1 लाख गांवों के 50 लाख परिवारों तक पहुंचना है.

Intro:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसक दर्शन देखने को मिले थे. भारतीय जनता पार्टी ने हिंसक प्रदर्शनों के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया था.

Body:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता. प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में एवं समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने एवं दुष्प्रचार करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए गए उपद्रव के कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को नकली गांधी आज बर्बाद कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बहका रहे हैं जिसके चलते देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है.

कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा ना किया होता तो आज नागरिकता संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.

Conclusion:उन्होंने बताया कि पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देने के लिए 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान का लक्ष्य एक लाख गांवों के 50 लाख परिवारों तक पहुंचना है.
,
Last Updated : Dec 29, 2019, 9:47 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.