ETV Bharat / state

गाजियाबाद: देश को नकली गांधी कर रहे हैं बर्बाद- केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता कर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और सपा देश भर में भ्रम फैला रही हैं.

author img

By

Published : Dec 28, 2019, 11:27 PM IST

etv bharat
CAA पर बोले डिप्टी सीएम

गाजियाबाद: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में नागरिकता कानून को लेकर अफवाहें फैला रही है.

CAA पर बोले डिप्टी सीएम.

'पार्टियों ने किया उपद्रव फैलाने का काम'
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने और दुष्प्रचार करने का काम किया है. इनके फैलाए गए उपद्रव के कारण ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

'देश को नकली गांधी कर रहे बर्बाद'
देश को नकली गांधी आज बर्बाद कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बहका रहे हैं, जिसके चलते देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा न किया होता तो आज नागरिकता संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.

'चलाया जाएगा सम्पर्क अभियान'
भाजपा सरकार की तरफ से पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देने के लिए 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का लक्ष्य एक लाख गांवों के 50 लाख परिवारों तक पहुंचना है.

Intro:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसक दर्शन देखने को मिले थे. भारतीय जनता पार्टी ने हिंसक प्रदर्शनों के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया था.

Body:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता. प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में एवं समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने एवं दुष्प्रचार करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए गए उपद्रव के कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को नकली गांधी आज बर्बाद कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बहका रहे हैं जिसके चलते देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है.

कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा ना किया होता तो आज नागरिकता संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.

Conclusion:उन्होंने बताया कि पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देने के लिए 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान का लक्ष्य एक लाख गांवों के 50 लाख परिवारों तक पहुंचना है.
,
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.