ETV Bharat / state

नोएडा: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

नोएडा में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर नजर आए. नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी को जलाकर और पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया.

author img

By

Published : Dec 11, 2019, 11:49 PM IST

etv bharat
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता.

नोएडा: सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल यानि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर 18 से सिटिजन एमेंडमेंट बिल के विरोध में पैदल मार्च निकाला. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल की प्रति को आरएसएस का संविधान बताते हुए आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शन में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

'ये संघ के विधान का विरोध है'
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि भारतीय संविधान के हक में लड़ाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं. उस संविधान को लागू किया जाए जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई भाई-भाई हैं. संघ का संविधान लागू करके हिन्दू-मुस्लिम को बांटा जा रहा है. वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के बंटवारे के एजेंडे पर काम करती है. नागरिकता संशोधन बिल देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम कर रहा है.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि इसे राज्यसभा में पास नहीं होने देंगे.

Intro:सिटिजन एमेंडमेंट बिल के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। नोएडा के सेक्टर 18 से सिटिजन एमेंडमेंट बिल के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया और CAB को आरएसएस का संविधान बताकर आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Body:"समुदायों को बांटने का काम किया"

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने बताया कि भारतीय संविधान के हक में लड़ाई के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं, संघ के संविधान की प्रतिलिपियों में आग लगाई और भारतीय संविधान को लागू किया जाए जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई भाई-भाई हैं। संघ संविधान लागू करके हिंदू-मुस्लिम को बांटा जा रहा है। संघ के विधान का विरोध करने कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतरे हैं।

"CAB, भाई-भाई को लड़ाने का काम कर रहा"
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के बंटवारे के एजेंडे पर काम करती है। सिटिजन एमेंडमेंट बिल देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम कर रहा है।

Conclusion:"बिल राज्य सभा में नहीं होगा पास"

बता दें सिटिजन एमेंडमेंट बिल के विरोध पूरे भारत में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह बेल भाई से भाई को लड़ाने का काम कर रहा है और इसे राज्यसभा में पास नहीं होने देंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.