ETV Bharat / state

एटा: होली के दिन भी चलेंगी परिवहन निगम की बसें - प्रशासन

एटा परिवहन निगम ने बसों को होली के दिन भी चलाने का निर्णय लिया है. इसके चलते होली को भी एटा डिपो की 75 बसों का संचालन किया जाएगा. जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी तो वहीं इसका फयदा निगम को भी होगा.

होली को भी चलेगी परिवहन निगम की बसें
author img

By

Published : Mar 21, 2019, 11:19 AM IST

एटा: होली के त्यौहार पर एटा डिपो की 50 फ़ीसदी बसें सड़कों पर दौड़ेगी. प्रशासन के इस कदम से जहां एक ओर यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी. तो वहीं दूसरी ओर निगम को भी फायदा होगा. इतना ही नहीं विभाग के 8 कर्मचारियों को भी एटा बस अड्डे पर लगाया जाएगा. जिससे यात्रियों को समस्या होने पर तत्काल उसका समाधान किया जा सके.

होली को भी चलेगी परिवहन निगम की बसें

निगम की कमाई बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने होली त्यौहार को चुना है. विभागीय अधिकारियों की मंशा है कि आने वाले 26 मार्च तक पिछली बार की अपेक्षा15% अधिक आय कर निगम के राजस्व को बढ़ाया जाए.

इसके चलते होली के दिन भी एटा डिपो की 168 बसों में से 75 बसों का संचालन किया जाएगा, साथ ही इन 75 बसों को अधिक फेरे भी लगाने पड़ेंगे. वहीं होली के दूसरे दिन से एटा डिपो की सभी 168 बसों का संचालन होना है.

24 मार्च तक परिवहन निगम इमरजेंसी सेवा की तरह काम करेगा. यात्रियों को असुविधा होने पर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

Intro:एंकर

होली के त्यौहार पर एटा डिपो कि 50 फ़ीसदी बसें सड़कों पर दौड़ेगी। इससे जहां त्योहार के दिन यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं निगम को भी राजस्व का फायदा होगा। इतना ही नहीं विभाग के 8 कर्मचारियों को भी एटा बस अड्डे पर लगाया जाएगा। जिससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को समस्या होने पर तत्काल उसका समाधान किया जा सके।

Body:वीओ- निगम की कमाई बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने होली त्यौहार को चुना है। विभागीय अधिकारियों की मंशा है कि आने वाले 26 मार्च तक पिछली बार की अपेक्षा इस बार 15% अधिक आय कर निगम के राजस्व को बढ़ाया जाए। इसी के मद्देनजर कल यानी होली के दिन भी एटा डिपो की 168 बसों में से 75 बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही इन 75 बसों को फेरे भी अधिक लगाने पड़ेंगे। जिन बसों का होली के दिन संचालन होना है। उन बसों के ड्राइवर व कंडक्टर की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। वहीं होली के दूसरे दिन से एटा डिपो की सभी 168 बसों का संचालन होना है। जिससे निगम को 26 मार्च तक 30 लाख का लक्ष्य प्राप्त हो सके। पिछले साल होली में 26 लाख तक निगम को आय प्राप्त हुई थी। लेकिन इस बार खास बात यह है कि उन्हीं संसाधनों से विभाग 30 लाख की आय अर्जित करने की बात कह रहा है। होली के दिन बस संचालन में कोई समस्या ना आए इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने वर्कशॉप, कैश काउंटर समेत परिवहन निगम के पेट्रोल पंप को 24 घंटे खुला रखने का आदेश जारी कर दिया है। 24 मार्च तक परिवहन निगम इमरजेंसी सेवा की तरह काम करेगा । यहां पर भी तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 8 कर्मचारियों को बस अड्डे पर लगा दिया गया है। जिससे वहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। यात्रियों को असुविधा होने पर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
बाइट:मदनलाल( एआरएम,एटा)
पीटूसी

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.