ETV Bharat / state

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह पहुंचे बुलंदशहर, सीएए के बारे में किया जागरूक

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 9:57 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:28 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ गुरुवार को जनपद पहुंचे. दरअसल भाजपा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान चला रही है. इसी क्रम में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एक सभा को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे थे. इस सभा में जिले के सभी विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

etv bharat
पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बुलन्दशहर का दौरा किया

बुलन्दशहर: जनपद के मोतीबाग में बीजेपी द्वारा गुरुवार को एक सभा का आयोजन किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सभा में मुख्य अथिति के रूप में सम्मिलित हुए. इस दौरान जिले के सभी विधायक मंच पर मौजूद रहे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में जनजागरण पैदल यात्रा कार्यक्रम में भी शिरकत की.

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.

कर्नल ने विपक्ष पर दुष्प्रचार करने का लगाया आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर अपने संबोधन के दौरान काफी अक्रामक दिखे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों पर जमकर जुबानी हमला किया. उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया. साथ ही बीजेपी की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेना की तरह बीजेपी भी भारत को आगे रखती है.

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सभा को किया संबोधित.

ये भी पढ़ें: बुलन्दशहर: नगरपालिका में सफाईकर्मियों का हंगामा, तनख्वाह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

CAA के बारे में लोगों को किया जागरूक

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने CAA के बारे में भी लोगों को जागरूक किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और तीव्र गति से यहां विकास हो रहा है.

Intro: पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बुलन्दशहर में नागरिक संसोधन एक्ट के समर्थन में जनजागरण पैदल यात्रा में शिरकत की इस दौरान उन्होंने मीडिया के से मुखातिब होते हुए विपक्ष पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने अपने बयान में आर्मी औऱ बीजेपी में समानता भी गिना दी।देखिये ये रिपोर्ट।को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे हैं ,इस दौरान जिले के सभी विधायक व भी मंच पर मौजूद हैं,सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ भी इस दौरान शहर के मोतीबाग में इकट्ठा है।

Body:मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो भारत को सबसे पहले रखता है वो हमारी सेना है तो वहीं भाजपा के बारे में भी कहा कि भाजपा भी देश को पहले रखती है,इस मौके पर उन्होंने विपक्षियों पर भी हमला बोला ,पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर ने इस मौके पर नागरिक संसोधन एक्ट के बारे में भी लोगों को जागरूक किया ,तो वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि देश में मोदी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और तीव्र गति से यहां विकास हो रहा है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना में और भी ज्यादा तेजी से विकास होना है तो वहीं उन्होंने इस दौरान शहर के मुख्य मार्गो से गुजरने वाली जन जागरूकता पदयात्रा में भाग लिया।
बाइट....कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री,सांसद।

Conclusion:श्रीपाल तेवतिया,
बुलन्दशहर,
9213400888.
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.