ETV Bharat / state

बरेली: हज यात्रियों को विदा करने आये हिन्दू, माला पहनाकर की मंगलकामना

author img

By

Published : Jul 26, 2019, 8:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हज यात्रियों का सबसे बड़ा जत्था बरेली जंक्शन से रवाना हुआ. इस मौके पर काफी संख्या में लोग हज यात्रियों को विदा करने के लिए पहुंचे.

हज यात्रियों का जत्था रवाना

बरेलीः जिले में बरेली जंक्शन पर भाईचारे का नजारा देखने को मिला. अब तक का सबसे बड़ा हज यात्रियों का जत्था बरेली जंक्शन से रवाना हुआ. इस मौके पर बरेली हज कमेटी के संस्थापक पम्मी खां वारसी भी मौजूद रहे. सभी हज यात्रियों पर फूल बरसाये गए.

हज यात्रियों का जत्था रवाना.

हज यात्रियों का जत्था रवाना-

  • बरेली जंक्शन से शुक्रवार को लगभग पांच सौ से अधिक हज यात्री रवाना हुए.
  • इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने हज यात्रियों को रवाना करने पहुंचे.
  • बरेली हज कमेटी के संस्थापक भी इस मौके पर मौजूद रहे.
  • साथ ही पूर्व सपा विधायक अताउर्ररहमान ने हज यात्रियों को टिप्स दिए.
  • हज यात्रियों को विदा करने आये सरदार हरजीत सिंह, मोंटी शुक्ल, शिव कुमार जायसवाल ने सभी को बधाई दी.

Intro:बरेली। शुक्रवार को हज यात्रियों का अब तक का सबसे बड़ा जत्था बरेली जंक्शन से रवाना हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में लोग हज यात्रियों को विदा करने के लिए पहुंचे।

इस मौके पर बरेली जंक्शन पर भाई चारे का अजीब नज़ारा देखने को मिला। वहां मौजूद सभी लोगों ने इसकी तारीफ की। Body:पांच सौ से अधिक यात्री हुए रवाना

बरेली जंक्शन से शुक्रवार को लगभग पांच सौ से अधिक हज यात्री रवाना हुए। त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से अकेले 250 यात्री लखनऊ रवाना हुए। बाकी दूसरी ट्रेन से गये।

बरेली हज कमेटी के संस्थापक भी रहे मौजूद

इस मौके पर बरेली हज कमेटी के संस्थापक पम्मी खां वारसी भी मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व सपा विधायक अताउर्ररहमान भी शामिल हुए। दोनों ने सभी हज यात्रियों को टिप्स भी दिए।

भाई चारे की दिखी मिसाल

हज यात्रियों को विदा करने आये सरदार हरजीत सिंह ने सभी को लख-लख बधाई भी दी। इसके अलावा मोंटी शुक्ल, शिव कुमार जायसवाल ने भी सभी यात्रियों को बधाई दी।

लब्बैक-लब्बैक से गूंजा जंक्शन

वहीं नवाब अय्यूब हसन खां ने यात्रियों को विदा करते समय लब्बैक अल्लाहउम्मा लब्बैक का नारा लगाया। सभी यात्रियों पर फूल भी बरसाय गए। Conclusion:बरेली जंक्शन से भावुकता भरे इस माहौल में सबसे बड़े हज यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। हिंदुओं ने भी हज यात्रियों को माला पहनाकर मंगलकामना की।

अनुराग मिश्र

9450024711
8318122246
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.