बाराबंकी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के एक बयान पर विरोधी दलों ने भारी एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि समाज में अगर ब्राह्मण को ऊंचा स्थान मिला है तो इसके पीछे उनके त्याग और तपस्या को जाता है. उनके इस बयान की कांग्रेस राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने भर्त्सना करते हुए कहा कि जाति के आधार पर किसी को छोटा-बड़ा नहीं घोषित कर सकते. जाति और जन्म के आधार पर नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर ही कोई श्रेष्ठ होता है.
इसे भी पढ़ें - स्मृति ईरानी पहुंची अमेठी, सगरा तालाब और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
जानिए क्या है पूरा मामला -
- कोटा में एक प्रोग्राम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ट्वीट पर जमकर घमासान मचा है.
- उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'समाज मे ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है. यह स्थान उनकी त्याग ,तपस्या का परिणाम है. यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है.'
- कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि इतने बड़े पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान देना शोभा नहीं देता.
- पुनिया ने कहा कि यह बयान उनकी मनुवादी सोच का नतीजा है.
-
समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है। यह स्थान उनकी त्याग, तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। pic.twitter.com/ZKcMYhhBt8
— Om Birla (@ombirlakota) September 8, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है। यह स्थान उनकी त्याग, तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। pic.twitter.com/ZKcMYhhBt8
— Om Birla (@ombirlakota) September 8, 2019समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है। यह स्थान उनकी त्याग, तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। pic.twitter.com/ZKcMYhhBt8
— Om Birla (@ombirlakota) September 8, 2019
-