ETV Bharat / state

खेत में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं प्रियंका गांधी, बोली अब सत्ता भी संभालेगी नारी शक्ति

बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तमरसेपुर गांव में खेत में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं. उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पूर्वांचल के प्रवेश द्वार बाराबंकी से विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी अभियान शुरू कर दिया.

author img

By

Published : Oct 23, 2021, 1:57 PM IST

Updated : Oct 23, 2021, 4:24 PM IST

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी

बाराबंकी: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक और मास्टर स्ट्रोक खेलकर राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. प्रियंका ने 6 प्रतिज्ञाएं ली हैं जो उनके चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होंगी. इस दौरान उन्होंने प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

बता दें प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से कई बड़े एलान कर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी. कहा कि महिलाओं को राजनीति में आए बगैर उनकी समस्याएं दूर नहीं होंगी. लिहाजा टिकटों में महिलाओं को 40 फीसदी भागेदारी कांग्रेस पार्टी देगी. उन्होंने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया. प्रियंका ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार आई तो धान और गेहूं की सरकारी खरीद 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी.

खेत में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं प्रियंका गांधी

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य बढ़ाकर 4 सौ रुपये कर दिया जाएगा. यही नहीं, उन्होंने बिजली बिल आधा किए जाने की भी घोषणा की. कोरोना काल के बकाए को खत्म करने का भी ऐलान किया. कोरोना में आई आर्थिक मार से पीड़ित परिवारों को 25 हजार देने का ऐलान किया. इसके अलावा बेरोजगारों के लिए भी उन्होंने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा.

कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं
कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तमरसेपुर गांव में खेत में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं. उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम आपकी परेशानियों को जानते हैं कि कैसे बेटियों को बड़ा करती हैं और उनकी शिक्षा के लिए किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पूर्वांचल के प्रवेश द्वार बाराबंकी से विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी अभियान शुरू कर दिया. यहां की जैदपुर विधानसभा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. वो यहां किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों समेत तमाम लोगों के विकास के लिए प्रतिज्ञा लेंगी. उन्होंने पूरे सूबे में भ्रमण करने वाली चार प्रतिज्ञा यात्राओं में से एक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सफलता को लेकर हर मुमकिन कोशिश शुरू कर दी है. पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान संभाल रखी है. प्रियंका गांधी सूबे में हाशिये पर जा चुकी कांग्रेस पार्टी को पुराना मुकाम दिलाने में लगी हैं. यही वजह है कि वो कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रहीं हैं.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में दिए जाएंगे वचन, ली जाएंगी प्रतिज्ञाएं

Last Updated : Oct 23, 2021, 4:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.