ETV Bharat / state

अमेरिका में ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार से नवाजे गए बागपत के 'जल पुरुष' - राजेंद्र सिंह को पर्यावरण संरक्षण के लिए पुरस्कार

ग्लोबल अर्थ रिपेयर फाउंडेशन के संस्थापक माइकल ने जल पुरुष राजेंद्र सिंह को अमेरिका के सीएलएल सिटी में आमंत्रित कर पुरस्कार दिया. हर वर्ष ग्लोबल अर्थ रिपेयर फाउंडेशन पृथ्वी, पानी, अंतरिक्ष, वायु पर काम करने वाले लोगों को ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार देता है.

'जल पुरुष' राजेंद्र सिंह.
author img

By

Published : May 30, 2019, 9:20 AM IST

बागपत: जिला निवासी राजेंद्र सिंह पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने की वजह से आज पूरे विश्व में 'जल पुरुष' के नाम से जाने जाते हैं. राजेंद्र सिंह को हाल ही में जल संरक्षण के लिए अमेरिका की तरफ से ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार से नवाजा गया है. राजेंद्र सिंह को अब तक पांच बड़े इंटरनेशनल पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है.

जल संरक्षण के लिए राजेंद्र सिंह कर रहे काम.
  • बागपत के डोला गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बागपत का ही नहीं, बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है.
  • उन्होंने विश्व में पर्यावरण एवं जन संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार प्राप्त किया है.
  • जिले के एक छोटे से गांव डोला गांव में जन्मे राजेंद्र सिंह वर्ष 1980 में आयुर्वेदिक चिकित्सा के रूप में नौकरी करने के लिए राजस्थान गए थे.
  • इंसान का इलाज छोड़कर धरती का इलाज करना शुरू कर दिया.
  • 3 साल तक लगातार काम करने के बाद बारिश के पानी को एकत्र कर धरती का पेट भरा.
  • आज राजेंद्र सिंह ने राजस्थान के करीब 1,200 गांवों को खुशहाल कर दिया है.

6,500 कुओं का किया निर्माण

  • शुरुआती दौर में वह इस मुहिम में अकेले थे, लेकिन गांव के लोग जोड़ कर उन्होंने जल संरचना का काम शुरू किया और धीरे-धीरे बढ़ते चले गए.
  • राजेंद्र सिंह की वजह से बंजर धरती पर हरी-भरी फसलें लहराने लगीं.
  • जल संरक्षण कार्य से उन्होंने 6,500 कुओं और तालाबों का निर्माण किया.
  • इसके अलावा राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की नदियों को पुनर्जीवित किया है.
  • यही वजह है कि उनके प्रयासों से राजस्थान में 1,200 गांव में पानी की कोई कमी नहीं होती है.

कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं राजेंद्र सिंह

  • इन्हीं कामों की वजह से राजेंद्र सिंह को दुनिया के विभिन्न स्थानों और सरकारों ने कई पुरस्कारों से नवाजा है.
  • इनमें से एक पुरस्कार ग्लोबल अर्थ पुरस्कार है.
  • ग्लोबल अर्थ रिपेयर फाउंडेशन के संस्थापक माइकल ने जल पुरुष राजेंद्र सिंह को अमेरिका की सीएलएल सिटी में आमंत्रित कर पुरस्कार दिया.
  • हर वर्ष ग्लोबल अर्थ रिपेयर फाउंडेशन पृथ्वी, पानी, अंतरिक्ष, वायु पर काम करने वाले लोगों को ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार देता है.
  • 2019 में जल वर्ष जल पुरुष राजेंद्र सिंह को चुना गया.
  • इस फाउंडेशन को संचालित करने वालों में विश्व भर के वैज्ञानिक भी शामिल रहते हैं.

राजेंद्र सिंह को इससे पहले कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं. इसमें मैग्नेट पुरस्कार एशिया का नोबेल प्राइस, जमनालाल बजाज पुरस्कार, वाटर नोबेल प्राइस पुरस्कार, विश्व अहिंसा पुरस्कार और अब ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार.

Intro:बागपत के रहने वाले राजेंद्र सिंह पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने की वजह से आज पूरे विश्व में जल पुरुष के नाम से जाने लगे हैं। राजेंद्र सिंह को हाल ही में जल संरक्षण के लिए अमेरिका की तरफ से ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार से नवाजा गया है। राजेंद्र सिंह को अब तक पांच बड़े इंटरनेशनल पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Body:बागपत के डोला गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बागपत का नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है उन्होंने विश्व में पर्यावरण एवं जन संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार प्राप्त किया है। बागपत के एक छोटे से गांव डोला गांव में जन्मे राजेंद्र सिंह वर्ष 1980 में आयुर्वेदिक चिकित्सा के रूप में नौकरी करने के लिए राजस्थान गए थे। इंसान का इलाज छोड़कर धरती का इलाज करना शुरू कर दिया। 3 साल तक लगातार काम करने के बाद सभी सभी को रिचार्ज किया बारिश के पानी को एकत्र कर कर धरती का पेट भरा। आज राजेंद्र सिंह ने राजस्थान के करीब 12 सौ गांव खुशहाल कर दिया है। शुरुआती दौर में वह इस मुहिम से अकेले थे लेकिन गांव के लोग जोड़ कर उन्होंने जल संरचना का कायम धीरे-धीरे बढ़ते चले गए। राजेंद्र सिंह ने बंजर धरती पर हरी-भरी फसलें लहराने लगी जल संरक्षण कार्य से उन्होंने 6500 कुए और तालाबो का निर्माण किया। इसके अलावा राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र नदियों को पुनर्जीवित किया है। यही वजह है कि उनके प्रयासों से राजस्थान में 1200 गांव में पानी की कोई कमी नहीं होती हैं।
इन्हीं कामों की वजह से दुनिया के विभिन्न स्थानों और सरकारों ने कई पुरस्कारों से नवाजा है एक पुरस्कार ग्लोबल अर्थ पुरस्कार है ग्लोबल अर्थ रिपेयर फाउंडेशन के संस्थापक माइकल में जल पुरुष राजेंद्र सिंह को अमेरिका के सिटी में आमंत्रित कर पुरस्कार दिया। अमेरिका हर वर्ष ग्लोबल अर्थ रिपेयर फाउंडेशन अमेरिका हर एक 3 वर्ष पर अर्थ पृथ्वी पानी अंतरिक्ष वायु पर काम करने वाले लोगों को ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार देता है इस वर्ष 2019 में जल वर्ष जल पुरुष राजेंद्र सिंह को चुना गया यह पुरस्कार उन्हें अमेरिका के सिएलएल सिटी में दिया गया इस फाउंडेशन को संचालित करने वाले विश्व भर के वैज्ञानिक भी शामिल रहते हैं। राजेंद्र सिंह को इससे पहले कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं जिसमें मैग्नेट पुरस्कार एशिया का नोबेल प्राइस, जमनालाल बजाज पुरस्कार, वाटर नोबेल प्राइस पुरस्कार, विश्व अहिंसा पुरस्कार और अब ग्लोबल अर्थ रिपेयर पुरस्कार।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.