ETV Bharat / state

मुस्लिम महिलाओं ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं-पुलिस वालों ने दी रेप की धमकी

author img

By

Published : Feb 12, 2020, 7:29 PM IST

यूपी के आजमगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बातचीत की. साथ ही न्याय का भरोसा दिलाया.

Etv bharat
मीडिया से दर्द बयां करतीं मुुस्लिम महिलाएं.

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं. प्रियंका गांधी सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पुलिस द्वारा आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में पीड़ित महिलाओं से मिलने पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनका दुख-दर्द जाना. साथ ही प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है.

मुस्लिम महिलाओं ने मीडिया को अपना दर्द बताया.

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि हम लोगों के ऊपर पुलिस ने अत्याचार किया है, यह काफी दुखद है. हमारे घर पर कोई नहीं है. हमारा सहारा हमारा भाई था, उसे भी पुलिस लेकर चली गई. मौलाना समझाने आए तो पुलिस उन्हें भी लेकर चली गई. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने पत्थर बरसाए. लाठी चलाई, आंसू गैस के गोले छोड़े, गालियां दी. यहां तक रेप करने की धमकी भी दी. पीड़ित महिलाओं ने कहा कि प्रियंका गांधी ने भरोसा दिलाया है कि महिलाओं के साथ न्याय होगा.

इसे भी पढ़ें:- पुलिस प्रशासन ने की महिलाओं के साथ अभद्रता: प्रियंका गांधी

महिलाओं ने कहा कि जो हुआ, वह गलत है. महिलाओं के नकाब खींचे गए, बुर्के खींचे गए, निश्चित रूप से दुखद है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से हम लोगों ने अपने दिल की बात कही है. महिलाओं ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के लोगों ने जानबूझकर महिलाओं के साथ बदसलूकी और अत्याचार किया.

प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिलाओं से की बातचीत
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने महिलाओं की बात सुनी है. जहां-जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है, उसकी पूरी रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी. महिलाओं को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.