ETV Bharat / state

आजमगढ़: फेक आईडी बनाकर वायरल करने वाले 2 शोहदे गिरफ्तार

author img

By

Published : Aug 27, 2019, 8:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़कियों के फोटो वायरल करने वाले 2 शोहदों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऐसे शोहदों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चलता रहेगा.

फर्जी आईडी बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.

आजमगढ़: जिले में पुलिस ने लड़कियों की फेक फेसबुक आईडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो शोहदों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार शोहदे काफी दिनों से लड़की की फोटो फेसबुक पर अपलोड करके उसे परेशान कर रहे थे.

फर्जी आईडी बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.

क्या है पूरा मामला

  • जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को एक तहरीर दी.
  • महिला ने बताया कि उसकी बेटी की तस्वीर अपलोड करके जहानागंज थाना क्षेत्र का निवासी अमित मौर्या बदनाम कर रहा है.
  • इन दोनों लड़कों ने लड़की की फोटो कई लड़कों के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल कर दी.
  • इस वजह से लड़की अपने घर से दूर अपनी रिश्तेदारी में रह रही है.
  • पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया है.

Intro:anchor:आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने लड़कियों की फेक फेसबुक आईडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो शोहदों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार शोह्दा काफी दिनों से लड़की की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर परेशान कर रहे थे।

Body:वीओ:1 मीडिया से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मीनू सिंह पत्नी अजीत सिंह निवासी थाना जहानागंज आजमगढ़ पुलिस को एक तहरीर दी जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की तस्वीर अपलोड कर अमित मौर्या पुत्र राजेश मौर्या निवासी कादीपुर थाना जहानागंज अभिषेक मौर्य बदनाम कर रहे हैं। इन दोनों लड़कों ने लड़की की फोटो कई लड़कों के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल कर दी जिसकी वजह से लड़की अपने घर से दूर अपनी रिश्तेदारी में रह रही है। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया।

Conclusion:बाइट: पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह
अजय कुमार मिश्र आजमगढ़ 9453766900

बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद में एंटी रोमियो के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद में आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इन शोहदों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चलता रहेगा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.