ETV Bharat / state

भगवान राम से प्रार्थना देश के गरीब किसान को खुशहाल रखें: स्वतंत्र देव सिंह

यूपी के अयोध्या में चल रहे राम विवाह कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि भगवान राम से यह प्रार्थना है कि ईश्वर देश के गरीब किसान को खुशहाल रखे.

author img

By

Published : Dec 20, 2020, 6:35 AM IST

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

अयोध्या: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राम विवाह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे. उन्होंने किसान आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि भगवान राम से यह प्रार्थना की है कि ईश्वर देश के गरीब किसान को खुशहाल रखे. 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री देश के किसानों को संबोधित करेंगे. किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा की गई थी. वह भ्रम धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और देश का किसान योगी और मोदी के साथ है.

राम विवाह में शामिल हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

अयोध्या के रंग महल मंदिर में स्वतंत्र देव सिंह राम विवाह की बारात में शामिल हुए. इसके साथ ही अयोध्या के कुछ प्रमुख संतों से भी मुलाकात की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हर वर्ष राम विवाह के मौके पर अयोध्या आते हैं और राम विवाह में शामिल होते हैं.

श्रीरामवल्लभाकुंज में स्वामी राजकुमार दास से स्वतंत्र देव सिंह ने आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि प्रार्थना करता हूं कि प्रदेश के गरीब और किसानों को ईश्वर खुशहाल रखे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास के बाद धूमधाम से नगर में बारात निकली है. यहां पर दर्जनों मंदिरों में भगवान राम का विवाह होता है और उसी राम विवाह में शामिल होने के लिए मैं अयोध्या आया हूं. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस है और किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी है.

देश के सभी ब्लॉक और मंडल तथा राज्य में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था देश के सभी ब्लॉक और मंडल तथा राज्य में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है, चाहे वह फिर किसान सम्मान निधि हो, चाहे गरीबों के आवास की बात हो, किसानों के घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की बात हो नीम कोटेड यूरिया की बात हो सभी किसानों के लिए गरीबों के लिए बैंक अकाउंट खोले गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.