ETV Bharat / state

वैदिक मंत्रोचार के साथ जेपी नड्डा और मुख्यमंत्रियों के दल ने मां सरयू का किया अभिषेक

author img

By

Published : Dec 15, 2021, 12:56 PM IST

Updated : Dec 15, 2021, 7:31 PM IST

अयोध्या में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे. यहां सभी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच दुग्ध अभिषेक किया.

मां सरयू का किया अभिषेक
मां सरयू का किया अभिषेक

अयोध्याः काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रामलला का दर्शन करने बीजेपी शासित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पहुंचा. दोपहर बाद जेपी नड्डा, 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और 2 राज्यों के उपमुख्यमंत्री सपत्नीक मां सरयू का वैदिक मंत्रोचार के बीच दुग्ध अभिषेक किया. मुख्यमंत्रियों का यह दल बुधवार को पूरे दिन अयोध्या में दर्शन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होगा.

मां सरयू का किया अभिषेक.
मां सरयू का अभिषेक करने के दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर का जीर्णोद्धार और विश्वनाथ कॉरिडोर कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का विशेष दर्शन पूजन किया था. इसके बाद सभी मुख्यमंत्रियों की इच्छा थी कि अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन भी करें. जेपी नड्डा ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि सदियों से राम भक्तों की आस्था का केंद्र रही अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने और उसमें वह विराजमान हो. उन्होंने कहा कि वह इस शुभ घड़ी में मुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे हैं और भगवान राम लला का दर्शन कर रहे हैं.
जेपी नड्डा सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या.

अरुणाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के सीएम एन. बिरेन सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सपत्नीक, बिहार उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद सपत्नीक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री सपत्नीक, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, अमित कुमार, धर्मेश कुमार, विनय सहस्रबुद्धे सांसद राज्यसभा ने अयोध्या में मां सरयू का दर्शन-पूजन किया.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्रियों का दल राम की पैड़ी का अवलोकन करने के साथ शाम करीब 4:00 बजे भगवान श्री रामलला का दर्शन करने राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे. इस धार्मिक यात्रा के अंतिम चरण में देर शाम बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सरयू तट के किनारे दर्शन और आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें-आज अयोध्या जाएंगे जेपी नड्डा, राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी पहली यात्रा

गौरतलब है कि राम नगरी अयोध्या में पहला ऐसा मौका है, जब एक साथ 8 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं. यहां फरवाही लोक नृत्य के जरिए कलाकारों ने अपने अंदाज में अतिथियों का स्वागत किया.

Last Updated : Dec 15, 2021, 7:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.