ETV Bharat / state

वट सावित्री: औरैया में सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु होने की कामना

author img

By

Published : May 22, 2020, 9:02 PM IST

Updated : Sep 10, 2020, 12:17 PM IST

औरैया जिले में शुक्रवार को महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखा. इस दौरान व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष पर धागा बांधकर पति की प्राण रक्षा के लिए संकल्प लिया.

वट सावित्री व्रत 2020
etv bharat

औरैया: जिले में शुक्रवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावत्री की पूूजा की. इस दौरान व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की और सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी.

महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना

औरैया जिले के विभिन्न स्थानों पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की. पूजा होने तक निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी. कथा सुनने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष को धागा बांधा और पकवान चढ़ाकर पति की लंबी उम्र की कामना की.

पुण्य की प्राप्ति होती
सनातन धर्म के अनुसार आज के दिन सौभाग्यशाली स्त्रियां वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं. साथ ही अपना मंगलसूत्र वट वृक्ष को समर्पित कर पति की रक्षा की कामना करती हैं. मान्यता है कि बरगद के पेड़ के पूजन और जड़ों में जल देने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

Last Updated : Sep 10, 2020, 12:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.