ETV Bharat / state

आगरा: हैदराबाद में महिला डॉक्टर के हत्यारों का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

author img

By

Published : Dec 3, 2019, 11:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में हैदराबाद दुष्कर्म और हत्याकांड के विरोध में कांग्रेसियों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की. इसी क्रम में उन्होंने दोषियों के पुतले को प्रतीकात्मक फांसी देकर विरोध जाहिर किया.

etv bharat
दुष्कर्म के आरोपियों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका.

आगरा: देश में बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर आ गए हैं. पूरा देश हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का हिसाब मांग रहा है. वहीं प्रियंका गांधी के आदेश पर कांग्रेस से निष्कासित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. उन्होंने जिला मुख्यालय के सामने आरोपियों के पुतले को प्रतीकात्मक फांसी दी और पुतले का दहन करने के बाद जमकर नारेबाजी की.

दुष्कर्म के आरोपियों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका.

दुष्कर्म के आरोपियों का पुतला फूंका
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए वारदात के विरोध में पूरे देश में जनाक्रोश नजर आ रहा है. लोग पकड़े गए आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग कर रहे हैं. वहीं कांग्रेसियों ने आरोपियों के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से फांसी देने के बाद उसमें आग लगाई. इतना ही नहीं, उन्होंने जमकर नारेबाजी की. इसके अलावा उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. ऐसा न होने पर कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है.

Intro:आगरा।प्रियंका गांधी के आदेश पर कांग्रेस से निष्काषित हुए आगरा के पदाधिकारियों ने आज हैदराबाद गैंगरेप और हत्या के आरोपियों की फांसी की मांग की।उन्होंने जिलामुख्यालय के दरवाजे पर आरोपियों के पुतले को लटका कर फांसी दी और पुतले का दहन करने के बाद जमकर नारेबाजी की।इस दौरान उन्होंने अपने आपको वरिष्ठ कांग्रेस का सदस्य बताया।

Body:हैदराबाद में हुए महिला डाक्टर के साथ हैवानियत भरे बलात्कार और जलाकर हत्या किए जाने के बाद से पूरे देश मे जनाक्रोश नजर आ रहा है।लोग पकड़े गए आरोपियों के मुकदमे की तत्काल सुनवाई करते हुए उन्हें फांसी देने की मांग कर रहे हैं।कांग्रेस से निष्काषित होने के बाद भी पूर्व कांग्रेसी नेता इससे अछूते नही रहे हैं और आज उन्होंने जिला मुख्यालय पर आकर जमकर प्रदर्शन किया।उन्होंने जिलामुख्यालय पर आरोपियों का पुतला लटका कर उसे प्रतीकात्मक फांसी देने के बाद उसे आग लगाई और जमकर नारेबाजी की।उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों की फांसी की मांग की और ऐसा न होने पर सड़को पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बाईट- नदीम नूर निष्काषित नेता

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.