ETV Bharat / state

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

आगरा के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के गांव स्याहीपुरा स्थित मोदी राम वर्मा इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं की आगामी पंचायत चुनाव को लेकर एक बैठक हुई. इस बैठक में कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर सुझाव दिए गए. साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी कैसे दी जाए इसे लेकर भी चर्चा की गई.

author img

By

Published : Feb 28, 2021, 1:03 PM IST

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा

आगरा : जिले के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव स्याहीपुरा स्थित मोदी राम वर्मा इंटर कॉलेज में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की आगामी पंचायत चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सुझाव दिया गया.

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा

स्याही पुरा स्थित मोदी राम वर्मा इंटर कॉलेज में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. जिसमें 45 नंबर वार्ड को लेकर कार्यकर्ताओं की एक सूत्रीय कार्यक्रम के निर्देशन में जिला पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इस में भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक, वार्ड संयोजक, आदि कार्यकर्ता एकत्रित हुए.

इस दौरान मंडल महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति के बारे में बताया. वहीं संगठन के बीच के जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं उन कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की गई. साथ ही मौजूद कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि लोगों तक कैसे पहुंचा जाए और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में कैसे जानकारी दी जाए.

ये लोग रहे उपस्थित

जिला महामंत्री शिवकुमार, प्रमुख जिला मंत्री मानवेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष सतीश परिहार, मंडल अध्यक्ष निखिल गुप्ता, पंचायत वार्ड संयोजक ब्रिजेश परिहार, मंडल महामंत्री विजेंद्र परिहार, मंडल उपाध्यक्ष अरुण परिहार और क्षेत्र के समस्त सेक्टर संयोजक और भाजपा पदाधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता अशोक वर्मा के अलावां अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.