ETV Bharat / state

आगरा में बेसहारा घूम रही थी महिला, पुलिस ने भोजन-पानी का इंतजाम कर भेजा 'आश्रय स्थल'

author img

By

Published : Mar 14, 2022, 9:35 AM IST

आगरा जिले के इरादतनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बेसहारा भटक रही एक महिला मिली. सूचना मिलते ही आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के भोजन-पानी का इंतजाम किया.

आगरा में बेसहारा घूम रही थी महिला, पुलिस ने भोजन-पानी का इंतजाम कर भेजा 'आश्रय स्थल'
आगरा में बेसहारा घूम रही थी महिला, पुलिस ने भोजन-पानी का इंतजाम कर भेजा 'आश्रय स्थल'

आगरा : पुलिस को रविवार को इरादत नगर थाना क्षेत्र में इधर-उधर भटक रही एक बेसहारा महिला के बारे में जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई.

पुलिस ने जब महिला से जानकारी जुटाने की कोशिश की, तो वह ठीक से अपनी पहचान-पता आदि नहीं बता पाई. काफी समय तक महिला की पहचान नहीं हो सकी. बाद में पुलिस ने बेसहारा महिला को अपना घर भरतपुर भेज दिया. इरादत नगर थाना प्रभारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि रविवार को नगला पाटम पर एक महिला सड़क पर इधर-उधर घूमती मिली थी.

इसके बाद उस महिला से पूछताछ की गई, लेकिन बेसहारा महिला ठीक से अपना नाम और पता नहीं बता पाई. बाद में महिला पुलिस महिला को थाने लेकर आई और उसके लिए भोजन, कपड़े आदि का प्रबंध किया. पुलिस ने बताया महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह बार-बार अपना नाम बदलकर बता रही थी. काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी. बाद में पुलिस ने महिला को अपना घर भरतपुर भेज दिया.

इसे पढ़ें- यूक्रेन संकट पर फिर होगी वार्ता, जेलेंस्की की चेतावनी- NATO पर भी मिसाइल हमले करेगा रूस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.