ETV Bharat / entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने बालकनी में दिखाया बोल्ड अवतार, मुंबई वाले घर से शेयर कीं ऐसी तस्वीरें - प्रियंका चोपड़ा बालकनी

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई वाले घर की बालकनी से फुरसत के पलों की तस्वीर शेयर की है. इन तस्वीरों पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
author img

By

Published : Nov 2, 2022, 10:03 AM IST

हैदराबाद : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ससुराल अमेरिका से तीन साल बाद 31 अक्टूबर को भारत लौटीं. देश की जमीन पर तीन साल बाद कदम रखने के बाद प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आईं. एक्ट्रेस ने देश आने से पहले फैंस को बता दिया था कि वह तीन साल बाद देश लौट रही हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को ब्लू एयरपोर्ट लुक में देखा गया. अब प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई वाले घर की बालकनी से फुरसत के पलों की तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार नज आ रहा है.

बता दें, बालकनी से प्रियंका चोपड़ा ने चुस्त कपड़ों में बेहद ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लिखा है. घर, अगले कुछ दिनों के लिए यहां'. वहीं, प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को 14 लाख से ज्यादा फैंस ने लाइक किया है. इसमें एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट कर लिखा है, ' इमेजिन करो, अगर यह होटल हम दोनों के लिए हफ्तेभर का घर हो जाए, आपका स्वागत है'.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा भारत अकेली ही आई हैं. बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपने पति निक जोनस के पास ही हैं. इधर, प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपाराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. साथ ही उन्होंने प्रियंका को लंबे समय बाद देश में पधारने पर उनका वेलकम भी किया.

'मुंबई मेरी जान'

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लैंडिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'अटारिया पर लौटी, उतर रही हूं'. इसके बाद, देसी गर्ल ने अपनी कैब से मुंबई की सड़कों का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक डायरेक्शन बोर्ड बांद्रा, मंत्रालय, अंधेरी और अन्य जगहों के नाम दिख रहे हैं और कैप्शन में लिखा था, मुंबई मेरी जान.

फिर इसके बाद एक टीवी स्क्रीन की तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह करण जौहर का शो चल रहा है. इस तस्वीर को शेयर कर देसी गर्ल ने लिखा है, 'आप मुंबई में नहीं, अगर आपका टीवी पर करण जौहर से सामना नहीं होता है तो'.

मोरबी पुल हादसे पर जताया था दुख

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी पुल हादसे की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दुख जताया था. तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, 'दिल दलहा देने वाली तस्वीर… मेरी संवेदना उन सभी लोगों के लिए है, जो गुजरात में ब्रिज गिरने से प्रभावित हुए हैं. जो घायल हुए हैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं. जिन लोगों का आज निधन हुआ उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं'.

ये भी पढे़ं : पत्नी ऐश्वर्या की Unseen फोटो शेयर कर अभिषेक ने दी जन्मदिन की बधाई, बोले- Happy Birthday, Wifey

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.