ETV Bharat / city

राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई का निधन, लीवर की बीमारी से थे ग्रसित - Minister of State Raja Mayankeshwar Sharan Singh

अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा के विधायक एवं राज्य मंत्री के छोटे भाई का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया. बीते कई सालों से वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे.

etv bharat
16 वर्षीय बेटे ने नम आंखों से दी मुखाग्नि
author img

By

Published : Jul 7, 2022, 9:06 PM IST

अमेठी: प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया. वह लीवर की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे. लखनऊ स्थिति पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. आज उनके पैतृक निवास तिलोई में अंतिम संस्कार किया गया. राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नम आंखों से पार्थिव शरीर को कंधा दिया. विधायक को शोक संवेदना देने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तिलोई पहुंचे हैं.

मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई अभिषेक शरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बुधवार देर रात लखनऊ में अचानक निधन हो गया. लाल बाबा बीते कई वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन से पूरे तिलोई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में निज आवास तिलोई में अंतिम संस्कार गुरुवार को हुआ. अभिषेक शरण सिंह का सोलह साल का बेटा कुशाग्र सिंह है. जिसने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी.

यह भी पढ़ें:आखिर LU की पूर्व कुलपति सड़कों पर कौन से पर्चे बांट रहीं ?

शोक संवेदना व्यक्त करने तिलोई पहुंचे उपमुख्यमंत्री: राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई के निधन की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तिलोई शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे. उप मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, तहसीलदार पवन कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.