ETV Bharat / city

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: ऊष्मा मिश्रा व आशुतोष त्रिपाठी संयुक्त सचिव, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित

प्रयागराज में शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव हुआ. ऊष्मा मिश्रा व आशुतोष त्रिपाठी को संयुक्त सचिव और अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

author img

By

Published : Dec 10, 2021, 10:23 PM IST

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

प्रयागराज: ऊष्मा मिश्रा मिश्रा ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के संयुक्त सचिव महिला व आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त सचिव प्रेस और अरुण कुमार सिंह ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. उधर उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए नीरज त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, सत्यम पांडेय व श्यामाचरण त्रिपाठी मुनचुन अन्य प्रत्याशियों से आगे नजर आए.

शुक्रवार को संयुक्त सचिव महिला, संयुक्त सचिव प्रेस व कोषाध्यक्ष पद की मतगणना पूरी हुई. संयुक्त सचिव महिला पद पर ऊष्मा मिश्रा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रितिका मौर्या को 791 वोटों के अंतर से शिकस्त दी. ऊष्मा मिश्रा को 2991 व रितिका मौर्या को 2200 वोट मिले. आंचल ओझा 2104 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

संयुक्त सचिव प्रेस बने आशुतोष त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कपिलदेव यादव पर 538 वोटों से विजय पाई. आशुतोष को 1839 व कपिलदेव को 1301 वोट मिले. अमरेंदु सिंह ने 1034 वोटों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. कोषाध्यक्ष पद पर विजयी अरुण कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष मिश्र को 75 वोटों से पीछे छोड़ा.

ये भी पढ़ें- शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घर सीएम योगी पहुंचे, 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद का किया ऐलान

अरुण ने 923 व आशीष ने 848 वोट पाए. रणविजय सिंह 799 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे. उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए शुक्रवार शाम तक हुई 2100 वोटों की गिनती तक नीरज त्रिपाठी 440, सुरेंद्र नाथ मिश्र 397, धर्मेंद्र सिंह 387, सत्यम पांडेय 375 व श्यामाचरण त्रिपाठी मुनचुन 340 वोट पाकर पहले पांच स्थान पर थे. कमलेश रतन यादव 308 वोटों के साथ छठे स्थान पर चल रहे थे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.