ETV Bharat / city

कोरोना के दौर में छंटनी की मार, बजाज इलेक्ट्रिकल्स से निकाले गए 74 कर्मचारी - up news in hindi

कोरोना के कारण आयी मंदी के बाद कर्मचारियों की छंटनी का दौर रुक नहीं रहा है. फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 74 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.

bajaj electricals
bajaj electricals
author img

By

Published : Jul 19, 2021, 10:31 AM IST

Updated : Jul 19, 2021, 11:13 AM IST

फिरोजाबाद: कोरोना महामारी के कारण मंदी की मार से परेशान कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. फिरोजाबाद के शिकोहाबाद शहर में हिन्द लैम्पस लिमिटेड कंपनी, जो अब बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड है. यहां भी 74 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

असमंजस में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के कर्मचारी

निकाले गए कर्मचारी अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. शिकोहाबाद इलाके में बजाज ग्रुप की फैक्ट्री हिन्द लैम्पस लिमिटेड कई दशकों से चल रही है. इस फैक्ट्री में दो दशक पहले करीब पांच हजार कर्मचारी काम किया करते थे. वहीं समय के साथ कर्मचारियों की संख्या कम होती गयी. वर्तमान में यहां कर्मचारियों की संख्या लगभग पांच सौ है.

बजाज इलेक्ट्रिकल्स में छटनी का विरोध
बजाज इलेक्ट्रिकल्स में छटनी का विरोध

इसके पहले भी इस फैक्ट्री में कई बार कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है. आर्थिक मंदी की मार झेल रही इस फैक्ट्री ने 17 जुलाई को भी 74 कर्मचारियों को निकाल दिया. कर्मचारियों को डाक के जरिए, उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने की जानकारी दी गई. पत्र में लिखा गया है कि उनका बकाया रुपया भी उनके खाते में डाल दिया गया. खातों में धनराशि पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- Horoscope Today 19 July 2021 राशिफल : धनु, मकर, वृश्चिक और तुला राशि वालों के लिए सुखमय दिन

निकाले गए कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लामबंद होने लगे. वहीं फैक्ट्री के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इन 74 कर्मचारियों को कंपनी के नियुक्ति के नियमों के अनुसार ही हटाया गया. सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की जानकारी भी नियमानुसार स्पीड पोस्ट से दी गयी. इस मामले में सहायक श्रम आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है. वह श्रम अधिकारी भेजेंगे और अगर कोई अनियमितता पायी गयी तो कार्रवाई की जाएगी.

Last Updated : Jul 19, 2021, 11:13 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.