ETV Bharat / bharat

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज,  BJP की 'विभाजनकारी' नीतियों को करेगी उजागर

author img

By

Published : Dec 14, 2019, 12:06 AM IST

कांग्रेस पार्टी आज बड़े स्तर पर मौजूदा सरकार के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगी. इसमें पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे. जानें विस्तार से...

etv bharat
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी. इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की 'विभाजनकारी' नीतियों को उजागर करना है.

अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया था और 'भारत बचाओ' रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की थी.

इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. असम कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने दावा किया गया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे.

इसे भी पढ़ें- महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने निकाला 'मैं साहस हूं' मार्च

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे

मोदी सरकार की 'जन-विरोधी और दोषपूर्ण' नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को यहां होने वाली 'भारत बचाओ रैली' में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

इससे पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया. पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी.

चोपड़ा ने दावा किया कि प्रदर्शन में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे. चोपड़ा ने रैली को सफल बनाने के लिये पूरे शहर में जनसभाएं किया.

दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि रैली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश के अन्य हिस्सों के लोग शामिल होंगे. शर्मा ने कहा कि लोगों को रैली में लाने के लिये अन्य नेता भी विधानसभा और वार्ड स्तर पर काम कर रहे हैं.

Intro:Body:Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.