म्यूजिकल नाईट के साथ मत्स्य उत्सव का समापन, रविन्द्र उपाध्याय ने बांधा समां - रविन्द्र उपाध्याय
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-17052701-thumbnail-3x2-kkkk.jpg)
मत्स्य उत्सव में सिंगर रविन्द्र उपाध्याय ने रविवार को को अपने सुरों का जादू बिखेरा. उनके साथ अशोक मंडा शालिनी ने रैप किया और गाने गए. देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे. इस दौरान राजस्थानी फोक सॉन्ग राजस्थानी भाषा में लोगों ने रैप का भी आनंद लिया. बता दें, मत्स्य उत्सव का समापन हो चुका है. समापन पर सिटी पैलेस महल चौक में म्यूजिकल नाइट का रंगारंग कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में वी चैनल के शो सुपर सिंगर और इंडियाज गॉट से अपनी पहचान बना चुके रविन्द्र उपाध्याय और उनके बैण्ड ने रंगारंग प्रस्तुति दी. उनके साथ रैपरिया बालम के नाम से मशहूर कलाकार अशोक मंडा और गायिका शालिनी ने गाने गाकर सबका दिल जीत लिया.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:33 PM IST