ETV Bharat / state

सिरोही : अध्यक्ष के बाद अब आबूरोड नगरपालिका उपाध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा...

author img

By

Published : Dec 21, 2020, 8:16 PM IST

जिले के आबूरोड नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को हुए. चुनाव में भाजपा के रविन्द्र शर्मा को जीत मिली.

sirohi abu road municipality vice president election , sirohi latest hindi news
चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र शर्मा को 26 वोट मिले...

सिरोही. जिले के आबूरोड़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को हुए. चुनाव में भाजपा के रविन्द्र शर्मा को जीत मिली. चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र शर्मा को 26 वोट और कांग्रेस के कैलाश माली को 14 मत प्राप्त हुए. चुनाव के बाद रिटर्निग अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी के जीत की घोषणा की.

पढ़ें: आबूरोड़ नगर पालिका के अध्यक्ष बने भाजपा के मगनदान चारण, 33 मतों से मिली जीत

बता दें कि चुनावी प्रक्रिया में भाजपा की ओर से रविन्द्र शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान चुनाव प्रभारी वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक जगसीराम कोली सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे. भाजपा के नामांकन के बाद कांग्रेस की ओर से कैलाश माली ने अपना नामांकन दाखिल किया. भाजपा के पास 21 भाजपा और 8 निर्दलीयों का समर्थन था.

पढ़ें: सिरोही : आबूरोड नगरपालिका चुनाव के परिणाम घोषित... भाजपा को बहुमत

सोमवार दोपहर बाद उपाध्यक्ष को लेकर मतदान हुआ. इसके बाद मतों की गिनती हुई, जिसमें भाजपा के रविन्द्र शर्मा को 26 वोट और कांग्रेस के कैलाश माली को 14 वोट मिले. भाजपा उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा जमाने मे कामयाब रही. जीत के बाद पालिका के सभागार में पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संगीत भाजपा व निर्दलीय पार्षदों का सम्मान किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.