ETV Bharat / state

सीकर: नीमकाथाना में भाजपा और पाटन में बना कांग्रेस का उप प्रधान

सीकर के नीमकाथाना में प्रधान चुनाव के बाद शुक्रवार को उप प्रधान के लिए वोटिंग हुई. नीमकाथाना पंचायत समिति में उप प्रधान के चुनावों में भाजपा के सुरेंद्र को एक वोट से जीत मिली. वहीं, पाटन में कांग्रेस की अनीता देवी उप प्रधान चुनी गई है.

author img

By

Published : Dec 11, 2020, 10:52 PM IST

sikar news,  rajasthan news
नीमकाथाना पंचायत समिति

नीमकाथाना (सीकर). जिले के नीमकाथाना में प्रधान चुनाव के बाद शुक्रवार को उप प्रधान के लिए वोटिंग हुई. नीमकाथाना पंचायत समिति में उप प्रधान के चुनावों में भाजपा के सुरेंद्र को एक वोट से जीत मिली. पाटन में कांग्रेस की अनीता देवी उप प्रधान चुनी गई.

पाटन पंचायत समिति में 17 सीटें हैं. गुरुवार को प्रधान के चुनाव के दौरान जहां 9 वोट भाजपा के पक्ष में गए तो 8 वोट कांग्रेस को मिले थे. जिसके बाद यहां भाजपा का प्रधान बना था. लेकिन उप प्रधान के समय कांग्रेस उम्मीदवार ने 1 वोट से बाजी मार ली. कांग्रेस की अनीता देवी को 9 वोट मिले और भाजपा के रामस्वरूप यादव को 8 वोट मिले. भाजपा क्रॉस वोटिंग को लेकर सकते में है.

पढ़ें: CM गहलोत का आरोप, कहा- राजनीति के लिए आमजन के जीवन को खतरे में डाल रही भाजपा

वहीं नीमकाथाना पंचायत समिति में भी चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिले. गुरुवार को यहां कांग्रेस का प्रधान बना था परंतु शुक्रवार को भाजपा ने अपना उप प्रधान बना लिया. नीमकाथाना पंचायत समिति में 27 सीटें हैं. जिसमें कांग्रेस के पास 11, भाजपा के पास 10 और 6 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार जीत कर आए थे. गुरुवार को प्रधान चुनाव में कांग्रेस को 14 मत मिले थे और भाजपा को 13.

शुक्रवार को उप प्रधान के लिए 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए. जिसमें कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह, भाजपा से सुरेंद्र खरवास और निर्दलीय कृष्ण यादव. मतों की गणना की गई तो निर्दलीय कृष्ण यादव को 2 मत मिले, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह को 12 और भाजपा के सुरेंद्र खरवास को 13 वोट मिले. इस तरह नीमकाथाना में भी कांग्रेस का प्रधान तो बना लेकिन उप प्रधान पद पर भाजपा ने कब्जा किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.