ETV Bharat / state

ओसियां में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती

author img

By

Published : Aug 20, 2020, 6:05 PM IST

जोधपुर के ओसियां में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी.

राजस्थान न्यूज, jodhpur news
राजीव गांधी की 75वीं जयंती

ओसियां (जोधपुर). जिले के ओसियां में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया और गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूर्व सरपंच भगवानदास राठी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया.

उन्होंने बताया कि भारत देश में कंप्यूटराइजेशन का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है. इस कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने सद्भावना और एकता के साथ कार्य करने की शपथ ली और कार्यकर्ताओं की ओर से पौधारोपण भी किया गया.

पढ़ें- जोधपुरः हेरिटेज भवन से उच्च न्यायालय का नाम हटाने का विरोध, 2019 तक संचालित हुआ था हाईकोर्ट

इस दौरान पूर्व सरपंच भगवानदास राठी, एसडीएम रतनलाल रेगर, बीडीओ महेश चौधरी, सीबीईओ हरिराम चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.