ETV Bharat / state

चाणक्य सेना का एलान: JNU की दीवारों पर ब्राह्मण भारत छोड़ो लिखने वालो को पकड़ाने पर 1 लाख का इनाम - चाणक्य सेना का एलान

जेएनयू में 'ब्राह्मण-बनियों भारत छोड़ो' का नारा लिखने की घटना पर ब्राह्मण संगठनों ने निंदा की (Chanakya Sena criticizes controversial slogan) है. इसके साथ ही नारा लिखने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है. शनिवार को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ब्राह्मण संगठनों की बैठक में निर्णय किया गया कि नारे लिखने वाले का नाम बताने वाले को 50 हजार और गिरफ्तार करवाने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.

Chanakya Sena criticizes controversial slogan against Brahmins in JNU
चाणक्य सेना का एलान: JNU की दीवारों पर ब्राह्मण भारत छोड़ो लिखने वालो को पकड़ाने पर 1 लाख का इनाम
author img

By

Published : Dec 3, 2022, 8:02 PM IST

जयपुर. जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी के कैम्पस में 'ब्राह्मण-बनियों भारत छोड़ो' का नारा लिखने वालों को चाणक्य सेना ने गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही एलान किया है कि जो इन आपत्तिजनक नारा लिखने वालों का नाम बतायेगा, उसे 50 हजार रुपए और गिरफ्तार करवाने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे. इस सिलसिले में शनिवार को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ब्राह्मण संगठनों की बैठक आयोजित की (Brahmin organizations on slogans at JNU) गई.

शुक्रवार को जेएनयू में लिखे विवादास्पद नारों के विरोध में ब्राह्मण संगठनों ने आक्रोश जताया है. चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की ऑनलाइन बैठक के दौरान इस घटना की निंदा की गई. बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पंडित सुरेश मिश्रा ने की.

पढ़ें: जेएनयू में ब्राह्मणों के खिलाफ लिखी गई अभद्र टिप्पणी मामले की होगी जांच : वीसी

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और बनियों को देश क्यों छोड़ देना चाहिए? क्या इस देश के लिए इन समाजों ने त्याग, तपस्या, बलिदान नहीं दिया. मिश्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो ब्राह्मण सबके हित की बात करता है और देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है. उस समाज के विषय में देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में जातिवाद इस हद तक फैल रहा है.

पढ़ें: भगवान की जाति की टिप्पणी पर जेएनयू वीसी की सफाई, अंबेडकर के विचारों की व्याख्या कर रही थी

मिश्रा ने कहा कि समाज में ऐसे विध्वंसकारी लोगों का जबरदस्त विरोध करना चाहिए, जो समाजों में आपसी सदाचार को खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. ऐसे लोगों को समाज के सामने लाकर अपमानित और प्रताड़ित करना चाहिए, जिससे की भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हों. सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना वाला ब्राह्मण समाज को टारगेट पर लाने वालों के लिए एलान किया गया है कि जो इन आपत्तिजनक नारा लिखने वालों का नाम बतायेगा, उसे 50 हजार रुपए और गिरफ्तार करवाने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे.

पढ़ें: Karnataka : ब्राह्मण विरोधी टिप्पणी के बाद डैमेज कंट्रोल में कांग्रेस

बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं सुरेश मिश्रा, ब्राह्मण सेवा संघ विशम्भर दयाल शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के केएन तिवारी, विश्व ब्राह्मण परिषद डॉ केवी शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रवीण मिश्रा, कनाडा से डॉ आजाद कौशिक, नरिष्यंत शर्मा, डॉ ओम शर्मा, जितेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.