डूंगरपुर. प्रदेश के खेल मंत्री अशोक चांदना अपने एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे. मंत्री अशोक चांदना के डूंगरपुर जिले की सीमा मोतली मोड़ पर पहुंचने पर डूंगरपुर विधायक व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा सहित हजारों कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया. वहीं इसके बाद मंत्री अशोक चांदना व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा बाइक पर सवार होकर बाइक रैली के रूप में डूंगरपुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए.
बाइक रैली के साथ मंत्री अशोक चांदना शहर के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पहुंचे जहा पर राज्य सरकार की ओर से घोषित डूंगरपुर तीरंदाजी एकेडमी का शुभारम्भ (Sports Minister Ashok Chandna inaugurated Archery Academy) किया. इस दौरान मंत्री अशोक चांदना ने सभा को संबोधित (Sports Complex Dungarpur) भी किया. अपने संबोधन में डूंगरपुर निवासी दिवंगत अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज और कोच जयंतीलाल ननोमा को याद करते हुए कहा की स्वर्गीय ननोमा ने अभाव के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया.
दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वागड़ अंचल से विशेष लगाव है इसलिए वागड़ जो भी मांगता है उसे सीएम देते हैं. उन्होंने कहा राजस्थान सरकार की खेल नीतियों की वजह से 500 से ज्यादा खिलाड़ी नौकरी पर लगे हैं. भरोसा दिलाया कि अच्छे खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है उन्होंने खिलाड़ियों से खूब प्रैक्टिस करने की अपील की. अपने संबोधन में मंत्री अशोक चांदना ने कहा डूंगरपुर आर्चरी एकेडमी को कोई कमी नही होगी.
उन्होंने वादा किया कि जिन संसाधनों की मांग है उनकी लिस्ट मिलते ही 15 दिन में पूर्ति की जाएगी. वहीं उन्होंने मेजर ध्यानचंद योजना के तहत आर्चरी एकेडमी के लिए एक करोड़ राशि की घोषणा भी की. इधर समारोह को एससी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री शंकर ने भी संबोधित किया. उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीति की प्रशंसा की. कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया है.
युवा मंत्री चांदना के नेतृत्व में खेल विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं. उन्होंने खेलमंत्री से डूंगरपुर में खेल मैदानों और खेल सामग्री के लिए अतिरिक्त बजट देने का आग्रह किया. डूंगरपुर विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने मंत्री चांदना को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके नक्शे कदम पर चलकर जनता की सेवा करने की बात कही.