ETV Bharat / state

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पर श्रद्धांजलि दी, कांग्रेस ने उनके योगदान को याद किया

author img

By

Published : May 27, 2021, 6:47 PM IST

डूंगरपुर और धौलपुर में कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया. कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया.

dungarpur hindi news, dungarpur news, rajasthan hindi news, top news hindi, प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru Pandit, Jawaharlal Nehru's death anniversary, जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि, डूंगरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, Tribute to Jawaharlal Nehru, Tribute program in Dungarpur
पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

डूंगरपुर. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए. डूंगरपुर कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ. डूंगरपूर विधायक गणेश घोघरा, ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन हुआ. वक्ताओं ने पंडित नेहरू के कार्यों को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें- डूंगरपुर: निजी कंपनी उड़ा रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, वाहनों में खचाखच भरकर आ रहे श्रमिक

'राष्ट्र के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अहम भूमिका'

विधायक घोघरा ने कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभाई. वे देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे. नेहरू जी के सामने राष्ट्र को एकजुट करने कि चुनौतियां थी. उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्र के उत्थान के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. पंडित नेहरू ने पंचशील का सिद्धांत लागू करके विश्व शांति की पहल की थी. नेहरू जी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल देना चाहिए.

धौलपुर में भी पंडित नेहरू के योगदान को याद किया

धौलपुर में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैपऊ पर ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शर्मा की अध्यक्षता में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा रहे. कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई. कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि के अवसर पर महामारी के दौर में गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद करने की शपथ ली गई.

आधुनिक भारत के निर्माता को किया याद

ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माणकर्ता माना जाता है. विश्व के पटल पर भारत देश को नई दिशा और पहचान दिलाने में नेहरू ने अग्रणी भूमिका निभाई थी. नेहरू के शासनकाल के सिद्धांत और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं.

जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र को विकासशील बनाने में पंडित नेहरू की अहम भूमिका रही थी. उन्होंने बदले एवं उपेक्षा के भाव से राजनीति कभी नहीं की थी. विपक्ष को साथ लेकर भी नेहरू ने मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करने में अहम भूमिका अदा की थी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.