ETV Bharat / state

Priyanka Gandhi Rajasthan Visit : प्रियंका गांधी का आज दौसा दौरा, कांग्रेस की लिस्ट का भी इंतजार होगा खत्म

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Oct 20, 2023, 9:21 AM IST

Updated : Oct 20, 2023, 9:49 AM IST

Rajasthan Assembly Election 2023, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज दौसा के सिकराय में जन जागरण यात्रा अभियान के समापन सभा को संबोधित करेंगी. यहां प्रियंका ERCP के मुद्दे को उठाकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरेंगी.

Priyanka Gandhi Visit Rajasthan
Priyanka Gandhi Visit Rajasthan

दौसा. जिले के सिकराय के कांदोली में आज दोपहर एक बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी. यहां प्रियंका ERCP के मुद्दे को उठाएंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर प्रियंका गांधी दोपहर 12:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहीं, करीब 12:25 बजे जयपुर से सिकराय के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी.

उनका करीब 12:55 बजे सिकराय पहुंचने का कार्यक्रम है. साथ ही वो दोपहर 1 से 3 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगी और शाम 3 बजे सिकराय से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होंगी और 3:30 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेंगी, जिसके बाद वे 3:35 बजे हेलीपेड से होटल शेरबाग के लिए रवाना होंगी.

इसे भी पढ़ें - Rajasthan Assembly election 2023: कल ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गांधी, सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों को बुलाया

जिस गांव में रूके थे राहुल, वहीं प्रियंका की सभा - राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले के कांदोली गांव में रुके थे. आज प्रियंका गांधी की जनसभा सिकराय विधानसभा क्षेत्र के उसी गांव में होगी. यहां कांग्रेस ईआरसीपी से जुड़े 13 जिलों के लोगों को अपना चुनावी पैगाम देगी.

सभा से 13 जिलों को साधने की कवायद - प्रियंका गांधी सिकराय में जनसभा के जरिए चुनावी माहौल में पूर्वी राजस्थान के वोटर्स को रिझाएंगी. दरअसल, ERCP को लेकर बारां से शुरू हुए जन जागरूकता अभियान के समापन के मौके पर इस जनसभा का आयोजन हो रहा है. गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारां से जन जागरण यात्रा अभियान की शुरुआत की थी. इस पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट के दायरे में राजस्थान के 13 जिले आते हैं, जहां चुनाव से पहले कांग्रेस ERCP को बड़ा मुद्दा बना रही है. जाहिर है कि 2018 के चुनावों में भी इन जिलों में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिली थी.

Last Updated : Oct 20, 2023, 9:49 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.